फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   monkeys attacks five year old girl in agra

छत पर खेल रही बच्ची को बंदरों ने नीचे फेंका, सिर में आई गंभीर चोट

Sun, 20 Jan 2019 08:15 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 20 Jan 2019 08:15 PM IST
विज्ञापन
monkeys attacks five year old girl in agra
बंदरों के हमले में घायल बच्ची - फोटो : अमर उजाला

आगरा में बंदरों का आतंक थम नहीं रहा है। अछनेरा क्षेत्र के गांव महुअर में छत पर खेल रही पांच साल की बच्ची पर बंदरों ने हमला कर दिया। साथ ही उसे नीचे भी फेंक दिया। इससे बच्ची के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं बाह में भी बंदरों के धक्के से महिला छत से गिरकर घायल हो गई। 

विज्ञापन


थाना अछनेरा के गांव महुअर निवासी ओमप्रकाश मजदूर है। शनिवार को उसकी पांच साल की पुत्री संजू छत पर खेल रही थी। तभी छत पर बंदरों का झुंड आ गए। बताया जाता है कि बंदरों को देखकर संजू घबराकर भागने लगी। तभी बंदरों ने उसे पकड़कर नीचे फेंक दिया। 
विज्ञापन


इससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची के सिर में काफी चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। उन्होंने लाठी डंडों से बंदरों को छत से भगाया। परिजन घायल संजू को लेकर डॉक्टर के पास भागे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से ग्रामीणों में दहशत

पिता ओमप्रकाश ने बताया है कि संजू के सिर में गहरी चोट आई है। उसके सिर में आठ टांके लगे हैं। घटना से ग्रामीणों के होश उड़ हुए हैं। उन्होंने छत पर बच्चों को जाना बंद कर दिया है। 

लोगों ने बताया है कि काफी दिनों से गांव में बंदरों का उत्पात है। बंदर छत पर सूख रहे कपड़ों को फाड़ देते हैं। वहीं छत पर रखा सामान उठा ले जाते हैं। भगाने के कोशिश करने पर हमला कर देते हैं। बंदरों के कारण लोगों का छत पर जाना मुश्किल हुआ है। 

वहीं बाह क्षेत्र में भी बंदरों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा। बाह, पिनाहट में युवक और जरार में महिला की मौत बंदर के हमले में हो चुकी है। वहीं रविवार की सुबह बाह के जरार में छत पर काम कर रही 45 वर्षीय माया देवी को बंदर ने धक्का दे दिया। जिससे वो छत से गिरकर घायल हो गई। उसे सीएचसी बाह पर भर्ती कराना पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed