फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Monkeys attack two women tourists in Taj Mahal

ताजमहल में बंदरों का उत्पात : दो महिलाओं पर किया हमला, दहशत में आए पर्यटक

Mon, 01 Aug 2022 02:20 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 01 Aug 2022 02:20 PM IST
सार

ताजमहल में बंदरों ने रविवार को दो महिला पर्यटकों पर हमला कर दिया। दोनों महिलाएं परिवार संग ताजमहल देखने आई थीं, लेकिन इस घटना से दुखी होकर वापस चली गईं। 

विज्ञापन
Monkeys attack two women tourists in Taj Mahal
बंदरों के हमले से घायल हुई महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में आवारा कुत्तों का आतंक है, तो ताजमहल में बंदर उत्पात मचा रहे हैं, जिससे पर्यटक दहशत में आ जाते हैं। ताजमहल देखने आईं दो महिलाओं पर बंदरों ने हमला कर दिया। यह घटना उस वक्त हुई, जब दोनों महिलाएं ताज का दीदार करने के बाद निकल रही थीं, तभी बंदरों ने उन्हें काट लिया। इससे पहले भी ताजमहल में इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक बंदरों की समस्या से निजात दिलाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। 

विज्ञापन

बंदरों के हमले से सहमे पर्यटक 

यह घटना रविवार शाम को हुई। इसका वीडियो सोमवार को सामने आया। इसमें घायल महिला के साथ आया युवक घटना के बारे में बता रहा है। युवक के अनुसार जब वे लोग ताजमहल से निकल रहे थे, तभी अचानक बंदरों ने हमला कर दिया। उसके साथ ही दो महिलाओं को बंदरों ने काट लिया। इस घटना से दोनों महिलाएं व अन्य पर्यटक सहम गए। हालांकि पर्यटकों ने इसकी शिकायत नहीं की। ताजमहल देखने के बाद अपने घर वापस चले गए। 

विज्ञापन

विदेशी पर्यटक भी हो चुके हैं जख्मी

दशहरा घाट मंदिर की ओर से हर दिन सुबह और शाम को खाने की तलाश में बंदरों का बड़ा झुंड ताजमहल में पहुंचता है। ये बंदर पर्यटकों पर हमलावर हो जाते हैं। विदेशी पर्यटक भी बंदरों के हमले से जख्मी हो चुके हैं। वहीं स्थानीय लोगों भी इन बंदरों से परेशान हैं। रावतपाड़ा, बेलनगंज, जीवनी मंडी, कमला नगर, बल्केश्वर, जयपुर हाउस, भरतपुर हाउस सहित आधे से ज्यादा शहर में बंदरों का इतना डर है कि हजारों लोगों ने घरों के ऊपर लोहे का जाल लगवा लिया है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed