{"_id":"62aacd049c6af47a3f78872c","slug":"monkey-killing-in-matesna-of-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Monkey Killing: फिरोजाबाद के मटेसना में बंदर की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों में आक्रोश, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Monkey Killing: फिरोजाबाद के मटेसना में बंदर की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों में आक्रोश, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 16 Jun 2022 11:56 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:56 AM IST
सार
फिरोजाबाद में अमानवीयत का मामला सामने आया है। मटेसना में किसी शरारती तत्व ने बंदर की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद जिले के मटसेना थाना क्षेत्र में किसी अराजकतत्व ने एयरगन से गोली मारकर बंदर की हत्या कर दी। बृहस्पतिवार की सुबह ग्रामीण खेतों पर गए तो खून से लथपथ मृत बंदर पड़ा देख सन्न रह गए। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर मटसेना थाना पुलिस पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद बंदर के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सालय भेज दिया।
मटसेना थाना क्षेत्र के गांव दौकेली के ग्रामीण बृहस्पतिवार सुबह खेतों पर गए थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने गांव नगला मुल्ला और दौकेली के बीच एक खेत में बंदर का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। बंदर की गोली मारकर हत्या की गई थी। इसकी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने मटसेना थाना पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष मटसेना संजुल पांडेय का कहना है कि बंदर की हत्या एयरगन से गोली मारकर की गई है। घटना के पीछे किसी शरारती तत्व का हाथ होने की आशंका है। पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही आरोप को गिरफ्तार किया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सालय भेजा गया है। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी। उधर, बंदर की हत्या से ग्रामीणों में आक्रोश है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।

किसने की बंदर की हत्या ?
सूचना पर थानाध्यक्ष मटसेना संजुल पांडेय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना के संबंध में ग्रामीण से जानकारी ली, लेकिन बंदर की हत्या करने वाले के बारे में कोई ठोस जानकारी पुलिस को नहीं मिल सकी। पुलिस बंदर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सालय भेज दिया है।