फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Money should be given to investors who were victims of fraud

Agra News: ठगी के शिकार हुए निवेशकों को दिलाया जाए धन

Fri, 01 Mar 2024 12:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 01 Mar 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Money should be given to investors who were victims of fraud
कासगंज। विभिन्न कंपनियों के द्वारा निवेशकों से धन अपनी कंपनी में जमा करवाकर ठगी की गई। भारत की जनवादी नौजवान सभा ने इन निवेशकों के धन की वापसी कराई जाने की मांग प्रधानमंत्री से की है। सभा ने प्रदर्शन कर इस संबंध में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार कुशवाह ने कहा कि विभिन्न कंपनियों ने अधिक ब्याज देने का वादा कर निवेशकों का धन अपनी कंपनियों में जमा कराया गया। इसके बाद कंपनियां निवेशकों का धन लेकर जनपद में शाखाओं को बंद कर चली गईं। इन कंपनियों की ठगी के शिकार हुए निवेशकों से सरकार के द्वारा लगभग एक वर्ष पहले आवेदन भरवाए गए। लेकिन उन पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई हैं। ठगी पीड़ित संघर्ष समिति के महामंत्री चंद्रपाल वर्मा ने कहा कि जमा कराए गए फार्मों के अनुसार कार्रवाई कर ठगी पीड़ित सभी निवेशकों का धन वापस दिलाए जाने के लिए आगे की कार्रवाई की जाए। जिससे पीड़ित निवेशकों का धन वापस मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed