फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Money reached in the account of 60 thousand parents

60 हजार अभिभावकों के खाते में पहुंची धनराशि

Mon, 08 Nov 2021 01:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Money reached in the account of 60 thousand parents
आगरा। यूनिफार्म, स्वेटर, स्कूल बैग, जूते और मोजे खरीदने के लिए पहले चरण में जिले के करीब 60 हजार परिषदीय और एडेड बेसिक स्कूलों के विद्यार्थियों के अभिभावकों के बैंक खाते में धनराशि पहुंच पाई है। अभी करीब 1.94 लाख को इंतजार है। जिले के कुल 2.54 लाख विद्यार्थियों के अभिभावकों के खाते में धनराशि डाली जानी है।
विज्ञापन

जिन विद्यार्थियों का ब्योरा अंतिम रूप से प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया था, अभी उन्हीं के अभिभावकों के खाते में धनराशि पहुंची है। जिनके आधार कार्ड नहीं फीड थे या फिर कोई समस्या थी, उनको पहले चरण में धनराशि नहीं भेजी गई है। प्रत्येक विद्यार्थी के अभिभावक के खाते में 1100 रुपये की धनराशि डाली जा रही है।
विज्ञापन

इसमें दो यूनिफार्म, एक स्वेटर, एक स्कूल बैग और एक जोड़ी जूता और मोजा खरीदना है। यूटा के जिलामंत्री राजीव वर्मा का कहना है कि अभिभावकों के खाते में चरणों में धनराशि पहुंचने से कक्षा में एकरूपता नहीं आ पाएगी। जिसको पहले धनराशि मिल जाएगी, वह पहले यूनिफार्म, स्वेटर आदि खरीद लेंगे। जिनको धनराशि देर से मिलेगी, वह देर से खरीद सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार का कहना है कि करीब 25 हजार विद्यार्थी और रह गए हैं, जिनका डाटा फीड होना बाकी है। इसके अलावा बाकी जिन विद्यार्थियों के अभिभावकों के खाते में धनराशि नहीं पहुंची हैं, उसमें आधार कार्ड की समस्या आ रही थी। जो विद्यार्थी रह गए हैं, उनका ब्योरा जल्द फीड करा दिया जाएगा। उम्मीद है कि एक हफ्ते में बाकी विद्यार्थियों के अभिभावकों के खाते में धनराशि पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed