फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   molesting cases in mathura

खौफ में मथुरा की बेटियां, बेखौफ घूम रहे शोहदे, एंटी रोमियो दल का पता नहीं

Sat, 04 Aug 2018 10:41 AM IST
पुनीत शर्मा, अमर उजाला मथुरा
पुनीत शर्मा, अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 04 Aug 2018 10:41 AM IST
विज्ञापन
molesting cases in mathura
महिला से छेड़छाड़
मथुरा में आखिर हो क्या रहा है। बेटियां इतनी डरी हुईं हैं कि स्कूल-कॉलेज जाने में भी घबरा रही हैं। किसी ने कॉलेज जाना बंद कर दिया तो किसी का ट्यूशन छूट गया है। शहर के चौराहे तो बेटियों को डराने लगे हैं। 
विज्ञापन


शोहदे इस कदर बेखौफ हैं कि खुलेआम लड़कियों को धमकाने लगे हैं। सरेराह हाथ पकड़ रहे हैं। पिछले 15 दिनों में इस प्रकार की सात घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लेकिन पुलिस है कि इन शोहदों से निपटने का कोई एक्शन प्लान तैयार नहीं करती। जनप्रतिनिधि भी चुप्पी साधे हैं। 
विज्ञापन


केस वन

वृंदावन के एक मोहल्ले में रहने वाली कक्षा 10 की छात्रा का एक शोहदे ने स्कूल जाना मुश्किल कर दिया है। बाइक से पीछा करता है। छात्रा इतनी डर गई है कि स्कूल जाना ही बंद कर दिया। पहले तो घर वालों से कुछ कहा नहीं। लेकिन जब जोर देकर पूछा गया तो हकीकत बताई। मामला पुलिस तक पहुंच गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

केस दो

वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी बीकॉम की छात्रा को उसके ही गांव के लड़के ने परेशान कर रखा है। जब छात्रा घर से ट्यूशन जाने के लिए निकलती है तभी वो बाइक लेकर उसका पीछा करता है। 

छात्रा इतनी डर गई है कि उसने ट्यूशन जाना छोड़ दिया है। छात्रा काफी दिनों से परेशान थी। कॉलेज जाने में भी डर लगता था। परिवार वालों ने मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर दे दी है। 

केस तीन

सदर बाजार क्षेत्र के एक गांव की छह लड़कियां एक साथ पढ़ने के लिए कॉलेज जाती थीं। कॉलेज के पास ही बाइक सवार शोहदों का झुंड उन लड़कियों को परेशान करता था। 

यह सभी छात्राएं इतनी डर गईं कि स्कूल जाना ही बंद कर दिया। अब जब छह शोहदों के खिलाफ रिपोर्ट हुई तो इन छात्राओं ने कॉलेज जाना शुरू किया है।  

केस चार 

मथुरा में एक ब्यूटी पार्लर पर काम करने वाली युवती को एक लड़का काफी समय से परेशान कर रहा था। जब लड़की ने शिकायत अपने घर पर की तो घर लौटते वक्त बाइक सवार युवक ने उसे ब्लेड मार दिया था। घायल छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
   
इस संबंध में एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि छेड़छाड़ की शिकायत पर तत्काल मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। शोहदों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। चौराहों पर चेकिंग कराई जा रही है। स्कूल कॉलेजों के आसपास भी पुलिस लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed