फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   molesting a girl student who returned home from school

स्कूल से घर लौटी छात्रा के साथ छेडख़ानी, कपड़े फाड़े

Tue, 23 Nov 2021 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
molesting a girl student who returned home from school
मैनपुरी। स्कूल से घर लौटी छात्रा के साथ शनिवार को मकान मालिक के एक रिश्तेदार ने छेड़छाड़ की। आरोप है कि कमरे में ले जाकर उसके कपड़े फाड़ दिए। कोतवाली पुलिस ने रविवार को मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अलीगढ़ निवासी एक व्यक्ति वर्तमान में शहर की एक कॉलोनी में किराए के मकान पर रह रहे हैं। उनकी पुत्री एक प्रतिष्ठित विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा है। 20 नवंबर को छात्रा बस द्वारा स्कूल पेपर देने के लिए गई थी। जब वह घर वापस आई तो मकान मालिक का रिश्तेदार नीतेश घर पर था। आरोप है कि छात्रा को उसने कमरे में खींच लिया और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर छात्रा के कपड़े फाड़ दिए। किसी तरह से छात्रा आरोपी के चंगुल से बचकर निकली। उसने कोतवाली पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने रविवार को मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की है।
विज्ञापन

कोचिंग से लौट रही किशोरी से छेड़छाड़
बिछवां। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अनुसूचित जाति की किशोरी सोमवार को कोचिंग से पढ़कर लौट रही थी। रास्ते में आरोपी ने छेड़ख़ानी की। पुलिस ने किशोर को पकड़ने के बाद बाल कल्याण समिति को सौंप दिया है। कस्बा के एक गांव निवासी किशोरी जब कोचिंग के बाद घर जा रही थी। तभी एक सुनसान गली में एक किशोर ने उसे रोक लिया। वह अश्लील हरकतें करने लगा। छात्रा ने घर जाकर परिजनों को सारी बात बताई। परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मौके पर जाकर किशोर को पकड़ लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल के गेट पर पुलिस तैनात
भोगांव। कस्बा स्थित एक इंटर कॉलेज में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के मामले में दोनों पक्ष के बीच समझौता हो गया है। लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से स्कूल के द्वार पर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। सीओ का कहना है कि कोई हरकत हुई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

थाना क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में आने वाली छात्राओं के साथ दूसरे कालेज के छात्रों द्वारा छेडख़ानी की जा रही थी। विरोध पर छात्रों के साथ भी मारपीट की गई थी। प्रधानाचार्य की ओर से मामले में सीओ चंद्रकेश सिंह से शिकायत की गई थी। मामले में दोनों पक्ष के बीच समझौता हो चुका है, लेकिन सोमवार को सीओ भोगांव ने कॉलेज के गेट पर सुबह स्कूल खुलने व बंद होने तक पुलिसकर्मियों की तैनाती की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed