{"_id":"643994c21a34bec1d40de8a9","slug":"molesting-a-dalit-girl-cost-the-constable-dearly-kasganj-news-c-25-1-124389-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दलित युवती से छेड़छाड़ करना सिपाही को पड़ा महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दलित युवती से छेड़छाड़ करना सिपाही को पड़ा महंगा
Fri, 14 Apr 2023 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 14 Apr 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
सोरोंजी। आगरा रिजर्व पुलिस लाइन के एक सिपाही को मुंबई की एक दलित युवती से छेड़छाड़ करना महंगा पड़ गया। युवती ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी सिपाही को हिरासत में लिया है।
मुंबई से एक युवती अन्य परिजनों के साथ सोरोंजी में लहरा रोड पर शुक्रवार को एक शादी समारोह में शामिल होने आई हुई थी। वह बृहस्पतिवार की रात निजी कार से आकर कासगंज गेट स्थित होटल श्रीजी में अन्य परिजनों के साथ ठहरी । इसी होटल में आगरा रिजर्व पुलिस लाइन का सिपाही कुलदीप सिंह भी रुका हुआ था। वह स्पोर्ट्स स्टेडियम में पुलिस हॉकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने आया था।
युवती का आरोप है कि रात्रि में सिपाही बार- बार उसके रूम का दरवाजा खटखटा रहा था। उसके दरवाजा खोलने पर नशे में धुत्त सिपाही ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। युवती द्वारा शोर मचाने पर वहां काफी भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने आरोपी सिपाही को हिरासत में लेकर उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया। युवती ने सिपाही कुलदीप सिंह के खिलाफ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करने और होटल संचालक के खिलाफ अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि सिपाही के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 व 509 के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा है। वहीं होटल संचालक की भूमिका के बारे में तफ्तीश जारी है।