{"_id":"67907479126da3caf90825ff","slug":"molester-made-life-difficult-girl-is-in-fear-for-last-three-years-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: शोहदे ने जीना कर दिया मुश्किल, तीन साल से दहशत में युवती...सदर थाने में दर्ज कराया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: शोहदे ने जीना कर दिया मुश्किल, तीन साल से दहशत में युवती...सदर थाने में दर्ज कराया मुकदमा
Wed, 22 Jan 2025 10:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 22 Jan 2025 10:00 AM IST
सार
शोहदे ने युवती का घर से निकलना भी मुश्किल कर दिया है। वो युवती को तीन साल से परेशान कर रहा है। अब जब पानी सिर के ऊपर निकला गया, तो पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
युवती सांकेतिक फोटो
- फोटो : AI Generated
विस्तार
आगरा के सदर थाना क्षेत्र में एक शोहदा युवती को तीन साल से परेशान कर रहा है। अब उसने घर में घुसकर अश्लील हरकतें कीं। धमकी भी दी। इससे युवती दहशत में हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि तीन साल से देवरी रोड निवासी मंजीत राठौर परेशान करता आ रहा है। पहले रास्ते में आते-जाते छेड़छाड़ करता था। इससे डरकर उसने बाहर निकलना बंद कर दिया। तब आरोपी ने घर पर पत्थर फेंके। माता -पिता के घर से जाने के बाद घर में घुसकर अश्लील हरकतें कीं। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। सदर थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।