फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   molested drink alcohol and beat victim women shocked by dirty acts of one she loved filed report

UP: जंगल में ले जाकर छेड़छाड़, शराब पिलाकर पीटा...जिसे प्यार किया, उसकी गंदी हरकत से सदमे में पीड़िता

Thu, 26 Sep 2024 04:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 26 Sep 2024 04:03 PM IST
सार

महिला ने जिसे प्यार किया और लिव इन में रही, वो इतनी गिरी हुई हरकत करेगा यकीन नहीं हो रहा। पुलिस ने बताया कि महिला उससे अलग रहती है। आरोप है कि पीड़िता को वो जंगल में ले गया। वहां जबरन शराब पिलाई और छेड़खानी की। विरोध करने  पर मारपीट कर आरोपी मौके से भाग निकले।

 

विज्ञापन
molested drink alcohol and beat victim women shocked by dirty acts of one she loved filed report
लड़की सांकेतिक - फोटो : Free pic

विस्तार

आगरा के थाना सिकंदरा स्थित बाईंपुर के जंगल में महिला को ले जाकर परिचित युवकों ने छेड़छाड़ की। जबरन शराब पिला दी। विरोध पर पिटाई लगाई। महिला बेहोश हो गई। बाद में एक युवक उसे छोड़कर भाग निकला। मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस साक्ष्य संकलन कर रही है।
विज्ञापन


पीड़िता रुनकता में किराये पर कमरा लेकर रहती है। 22 सितंबर को वह अपनी मां के घर गई थी। रात में बोदला होते हुए घर जा रही थी। रास्ते में बाईंपुर गढ़ी के रहने वाले परिचित योगेश ने फोन किया। वह मिलने की कहने लगा। सिकंदरा पर योगेश अपने साथी धर्मवीर और ओमवीर के साथ मिल गया। तीनों बाईंपुर के जंगल में ले गए। छेड़छाड़ करने लगे। जबरन शराब भी पिला दी। विरोध पर पिटाई की। वह बेहोश हो गई। बाद में आरोपी छोड़कर चले गए। उनके काफी चोट लगी हैं।
विज्ञापन


 मामले में पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी का कहना है कि पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। जांच में पता चला है कि आोपी योगेश पीड़िता के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहता था। बाद में उसकी किसी और महिला से दोस्ती हो गई। इस पर दोनों में विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed