फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Molested a woman after entering her house and beat her up when she protested.

Agra News: घर में घुसकर महिला से की छेड़छाड़, विरोध करने पर पीटा

Tue, 26 Sep 2023 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 26 Sep 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Molested a woman after entering her house and beat her up when she protested.

विज्ञापन
अमांपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में सोेमवार की रात घर में घुसकर आरोपियों ने महिला से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला की पिटाई भी की। इस मामले में महिला ने तीन लोगों को नामजद कर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

आरोप है कि सोमवार की रात महिला अपने घर अकेली थी। तभी गांव निवासी राजू, सुमित और पवन महिला के घर में घुस आए और उससे छेड़छाड़ करने लगे। महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई भी की। पीड़िता ने बचाव के लिए चीख पुकार मचाई। इस पर आसपास के लोग मौके पर आता देख आरोपी महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। महिला ने पुलिस को घटना की तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी प्रवेश राणा ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed