फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Molestation of a Scheduled Caste woman working on a farm

Agra News: खेत पर काम कर रही अनुसूचित जाति की महिला से छेड़छाड़

Wed, 17 Apr 2024 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 17 Apr 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Molestation of a Scheduled Caste woman working on a farm
खेत पर काम कर रही अनुसूचित जाति की महिला से छेड़छाड़
विज्ञापन

विरोध करने पर पति और देवर को पीटा, कुर्रा थाने में दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी

करहल। थाना कुर्रा क्षेत्र में कार से बकरा मर जाने के बाद अनुसूचित जाति की महिला ने हर्जाना मांगा तो आरोपियों ने जातिसूचक गालियां दीं। मंगलवार को खेत पर काम कर रही महिला से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर पति और देवर को लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता ने तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।
कुर्रा क्षेत्र के एक गांव निवासी एक अनुसूचित जाति की महिला का बकरा सोमवार को गांव निवासी नामजद की कार के नीचे आकर मर गया। टक्कर मारने वाले नामजद वहां से भाग गए। जब महिला ने आरोपियों के घर जाकर हर्जाना मांगा तो आरोपियों ने जातिसूचक गालियां देकर अपमानित किया। उसे घर से भगा दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह वह अपने पति और देवर के साथ खेत पर थी। तभी नामजद आरोपी वहां आए और फिर से गालियां देने लगे। महिला के साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। जब पति और देवर ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर गांव के लोग एकत्र हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। पीड़िता ने थाने पहुंच कर बताया कि आरोपी गुंडा किस्म के हैं। पहले भी वह लोग जेल जा चुके है। आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed