{"_id":"5e35cba98ebc3e4b1d52d708","slug":"molestation-in-tajmahal-by-kolkata-girl-beat-meerut-pradhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताजमहल में छेड़छाड़ पर कोलकाता की युवती ने मेरठ निवासी ग्राम प्रधान को धुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल में छेड़छाड़ पर कोलकाता की युवती ने मेरठ निवासी ग्राम प्रधान को धुना
Sun, 02 Feb 2020 11:25 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 02 Feb 2020 11:25 AM IST
विज्ञापन
tajmahal
- फोटो : tajmahal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजमहल में शनिवार को कोलकाता की युवती से छेड़छाड़ कर दी गई। आरोपी मेरठ के एक गांव का प्रधान था। उसने मोबाइल से युवती की फोटो खींची थी। इसका पता चलने पर युवती ने उसको पकड़ लिया। जमकर पिटाई लगाई।
इस पर ताज परिसर में पर्यटक इकट्ठा हो गए। बाद में सीआईएसएफ कर्मियों ने आरोपी को पकड़ लिया। मामले में थाना पर्यटन में छेड़छाड़ की धारा में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
कोलकाता की युवती अपने मित्र के साथ ताजमहल देखने आई थी। शाम तकरीबन साढ़े तीन बजे वह मुख्य गुंबद की सीढ़ियों से चढ़कर जा रही थी। तभी मेरठ के थाना परतापुर स्थित गांव भूड़बाला के प्रधान गुफरान अहमद मोबाइल से युवती की फोटो खींचने लगा।
विज्ञापन
उसकी हरकत पर युवती की नजर पड़ गई। उसने फोटो खींचने का कारण पूछा, लेकिन वह कोई जवाब नहीं दे सका। इस पर युवती ने गुफरान को पकड़ लिया। उसके कई थप्पड़ मार दिए। यह देखकर सीआईएसएफ कर्मी आ गए। वहीं पर्यटक भी जुट गए। बाद में आरोपी को थाना पर्यटन पुलिस के हवाले कर दिया गया।
थाना पर्यटन के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। गुफरान के साथ कई और लोग आए थे। युवती के पकड़ने पर वह गफरान को छोड़कर चले गए। उसके मोबाइल को जब्त कर लिया गया है। प्रधान शादीशुदा है। उसके बच्चे भी हैं। पूछताछ में प्रधान ने फोटो खींचने की बात कबूल की है।