फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mohrrm in mainpuri

गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिये

Tue, 10 Sep 2019 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
mohrrm in mainpuri
10एमएनपी-36-शहर में ताजिया निकालते मुस्लिम समाज के लोग - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। हजरत इमाम हुसैन की याद में मोहर्रम पर मंगलवार को करबला में ताजिये सुपुर्द-ए-खाक किए गए। इस दौरान ताजियों के जुलूस निकाले गए। इस दौरान करबला पर मर्सिये पढ़ने के साथ ही देर रात करबला में ताजिये सुपुर्दे ए खाक किए गए।
विज्ञापन

हजरत इमाम हुसैन की याद में मनाए जाने वाले मोहर्रम पर ताजियों की जियारत के लिए मुस्लिम समाज के लोग पहुंचे। ताजियों का काफिला करबला पहुंचा जहां देर रात ताजिए सुपुर्दे खाक किए गए। इसके बाद फातिहा हुई। हजरत इमाम हुसैन की शहादत पर कई जगह लंगर में खाना खिलाया गया।
विज्ञापन

नमाज के बाद विभिन्न स्थानों से ताजियों का उठना शुरू हुआ और सभी ताजियेदार ताजिये के जुलूस लेकर बड़े चौराहा पर एकत्रित हुए। बड़े चौराहे पर अखाड़ा हुआ। अखाड़े में नौजवानों ने हैरत अंगेज करतब दिखाए। मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष आजम खान, मोहम्मद असलम बौबी, नदीम इलाही, नासिर अहमद, सगीर अहमद, जमील खां, मोहम्मद एजाज उर्फ गुड्ड्, सलीम खां, गुलाब हुसैन ने ताजियेदारों को पगड़ी बांधकर और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में बड़े चौराहे से ताजियों का जुलूस शुरू हुआ। ताजियों पर चांदी, अभ्रक और पन्नी से नक्काशी की गई। बड़े चौराहे से शुरू हुआ ताजियों का जुलूस कृष्णा टाकीज रोड, देवी रोड, कटरा होता हुआ मदार दरवाजा पहुंचा, जहां लोगों ने रोशनी का इंतजाम किया। मदार दरवाजे पर अखाड़े के कलाकारों ने हैरत अंगेज करतब दिखाए।
सभी ताजिये सलामी के लिए किले के पीछे दरगाह शरीफ पहुंचे। बाद में देवी रोड होते हुए करबला शरीफ पहुंचे। गमगीन माहौल में ताजिए सुपुर्द ए खाक किए गए। सोमवार की रात बड़े चौराहे पर कुरआन ख्वानी का सिलसिला चलता रहा। इस दौरान महिलाओं और बच्चों ने कुरआन की तिलावत की।

रातभर चौराहे पर लंगर चलता रहा। लोगों ने स्टॉल लगाकर हलीम, खीर, बिरयानी, केसर का दूध वितरित किया। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed