फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mohini's mother gave DNA sample

Agra News: मोहिनी की मां ने दिया डीएनए सैंपल

Thu, 19 Sep 2024 07:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 19 Sep 2024 07:14 AM IST
विज्ञापन
Mohini's mother gave DNA sample
कासगंज। महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर की हत्या के मामले में बरामद शव को लेकर अब तक कयासों का बाजार गर्म है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर उठे सवालों का जवाब लेने के लिए बुधवार को मोहिनी की मां का डीएनए सैंपल लिया गया। इसे प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच के बाद अटकलों पर भी विराम लग जाएगा।दरअसल, अधिवक्ता मोहिनी तोमर तीन सितंबर को लापता हुई थी। 4 सितंबर को रेखपुर माइनर में महिला का शव मिला, जिसकी शिनाख्त पति ब्रजतेंद्र तोमर व उसकी बहन रजनी ने मोहिनी तोमर के रूप में की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शव को दो से तीन दिन पुराना बताया गया। जबकि मोहिनी को लापता होने के करीब 28 घंटे बाद ही उसका शव बरामद हो गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद उठे सवालों पर शहर में अटकलें शुरू हो गईं। इसके बाद मोहिनी तोमर की मां दिनेश कुमारी निवासी कन्नौज अपने पुत्र मंगल सिंह के साथ जिला अस्पताल पहुंची। यहां उनके रक्त का नमूना लिया गया। पुलिस ने यह नमूना डीएनए जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। इस मामले में पुलिस अब तक पांच अधिवक्ता, एक विधि के छात्र, एक युवती सहित आठ लोगों को जेल भेज चुकी है, जबकि मुख्य हत्यारा सहित दो अभियुक्त फरार चल रहे हैं। कोतवाली प्रभारी लोकेश भाटी ने बताया कि मोहिनी तोमर की मां का सैंपल डीएनए मिलान के लिए लिया गया है। मोहिनी तोमर की मां दिनेश कुमारी ने डीएनए के लिए डीएनए सैंपल लिए जाने के दौरान कहा कि उनकी बेटी के वास्तविक हत्यारों को कड़ी से कड़ी से सजा हो। मोहिनी का मोबाइल और कपड़ा बरामद कर सही खुलासा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed