{"_id":"6005c9d98ebc3e33362a4424","slug":"mohanpur-is-modle-gram-panchayat-kasganj-news-agr477009723","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत मोहनपुर को मिला आदर्श नगर पंचायत का दर्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत मोहनपुर को मिला आदर्श नगर पंचायत का दर्जा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जिले की मोहनपुर नगर पंचायत को शासन ने आदर्श नगर पंचायत का दर्जा दिया है। आदर्श नगर पंचायत की श्रेणी में आने के बाद विकास के लिए अतिरिक्त धन नगर पंचायत को मिलेगा। इससे कस्बे में विकास के कार्य पूरे हो सकेंगे। आदर्श नगर पंचायत का दर्जा मिलने से मोहनपुर के लोगों में खुशी है। नगर पंचायत प्रशासन भी विकास की योजना बनाने में जुटा है।
शासन स्तर से हर वर्ष निकायों को आदर्श श्रेणी के लिए चयनित किया जाता है। जिले में इस बार मोहनपुर नगरपंचायत को इस श्रेणी में शामिल किया गया है। शासन का प्रावधान है कि 5 हजार से कम आबादी वाली नगर पंचायत को दो करोड़ रुपया अतिरिक्त विकास कार्यों के लिए दिया जाता है। वहीं 5 हजार से अधिक आबादी वाली पंचायतों को 4 करोड़ रुपये देने का प्रावधान है। इस अतिरिक्त निधि से नए विकास कार्य कराए जाते हैं। शासन के द्वारा मोहनपुर का चयन होने के बाद पंचायत प्रशासन विकास का डीपीआर बनाने में जुटा है। बस्तियों की सड़कों को इंटरलॉकिंग से बनाया जाएगा। स्ट्रीट लाइट, फुटपाथ, नाला निर्माण सहित सुंदरीकरण के भी अन्य कार्य कराए जाएंगे।
वर्जन
- मोहनपुर नगर पंचायत को आदर्श नगर पंचायत का दर्जा मिला है। यह खुशी की बात है। आदर्श नगर पंचायत योजना के अंतर्गत विकास कार्य कराए जाएंगे। जिनका डीपीआर तैयार किया जा रहा है। लोगों को विकास कार्यों से काफी सहूलियत मिलेगी। - सुभाष शाक्य, चेयरमैन, नगर पंचायत मोहनपुर।