फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mohanpur chairman arrested for fatal attack on former MLA

Agra News: पूर्व विधायक पर जानलेवा हमला करने पर मोहनपुर चेयरमैन गिरफ्तार

Wed, 15 Nov 2023 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 15 Nov 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Mohanpur chairman arrested for fatal attack on former MLA
कासगंज। मोहनपुर नगर पंचायत चेयरमैन ने मंगलवार की रात्रि अपने दो अन्य साथियों के साथ पूर्व विधायक पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने बुधवार को चेयरमैन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दो आरोपी फरार हैं। चेयरमैन को जेल भेज दिया गया है।पूर्व विधायक नेत्रपाल सिंह मंगलवार रात्रि लगभग 9:45 बजे अपने भतीजे नीरेश के साथ रामलीला मैदान की तरफ से लौट रहे थे। पुरानी सब्जी मंडी के पास चेयरमैन पुनीत यादव व उनका भाई कन्हैया यादव और कश्मीर यादव ने नीरेश को धक्का देकर गाली गलौज करते हुए मारपीट करना शुरू कर दिया। जब पूर्व विधायक ने बचाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी अभद्रता करते हुए रायफल की बट से प्रहार कर दिया। इसके बाद कन्हैया ने कश्मीर की रायफल से उन पर फायर कर दिया। जिससे वह बाल-बाल बच गए। इसके बाद पूर्व विधायक व उनका भतीजा वहां से जान बचाकर भाग आए। पूर्व विधायक ने पुलिस को तीनों आरोपियों को नामजद करते हुए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने चेयरमैन को गिरफ्तार कर लिया वहीं कन्हैया और कश्मीर फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed