फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mohanpur campaign, sdm patiyali and mla patiyali sure agitator

मोहनपुर आंदोलन- जिला प्रशासन और पटियाली विधायक न

Thu, 09 Dec 2021 12:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
mohanpur campaign, sdm patiyali and mla patiyali  sure  agitator
कासगंज मोहनपुर में आंदोलनकारियों से वार्ता करते एसडीएम सहावर रवेंद्र कुमार - फोटो : KASGANJ
कासगंज। जिले की सबसे पुरानी नगर पंचायत मोहनपुर को विकासखंड बनाने की मांग को लेकर संचालित हो रहे आंदोलन मिशन मोहनपुर में आज नया मोड़ आया। डीएम के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सहावर रवेंद्र कुमार आंदोलनकारियों के बीच पहुंचे और उन्होंने जिला प्रशासन का पक्ष आंदोलनकारियों के बीच रखा। उन्होंने अनशनकारियों को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन उनकी मांग को लेकर बेहद संजीदा है।
विज्ञापन

उन्होंने अनशनकारियों को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन के स्तर पर मुख्यमंत्री के सामने मोहनपुर को विकासखंड बनाए जाने का प्रस्ताव भेजेंगे। पटियाली विधायक ममतेश शाक्य ने इस दिशा में अनशनकारियों को आश्वस्त किया कि वह मोहनपुर को विकासखंड बनाए जाने की दिशा में मुख्यमंत्री के स्तर पर प्रभावी पहल करते हुए हर हाल में चुनाव से पूर्व इसको ब्लॉक घोषित कराने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

मिशन मोहनपुर अभियान के संयोजक डॉ. प्रदीप रघुनंदन ने कहा कि जिला प्रशासन के निर्णय का स्वागत है। एसडीएम ने सकारात्मक पहल का भरोसा दिया है। इधर, आंदोलनकारियों ने उन्हें कहा है कि अगर वादाखिलाफी हुई तो फिर आंदोलन प्रारंभ होगा। उन्होंने कहा कि पटियाली विधायक ममतेश शाक्य ने जिम्मा उठाया है कि वह मिशन मोहनपुर के अभियान में पूरा सहयोग करेंगे। सुबोध पंडित एवं आदर्श गुप्ता ने कहा कि प्रशासन के प्रतिनिधि के रूप में एसडीएम हमारे बीच में आए, हम उनका स्वागत करते हैं। आंदोलनकारियों ने कहा यदि हुई वादाखिलाफी तो फिर तो होगा आंदोलन।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सुरेश गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, सफीक अहमद, राजेश गुप्ता, अजीत गुप्ता, दिनेश शर्मा, जयपाल कश्यप, बंगाली बाबू, प्रवेश मिश्रा, कोमल सिंह शाक्य, मुकेश गुप्ता, वेद प्रकाश गुप्ता, शैलेश गुप्ता, विकास गुप्ता, विद्याराम गुप्ता, दिनेश शर्मा, राजेंद्र गुप्ता, सुधीर मिश्रा, गिरीश चंद्र मिश्रा, आशीष मिश्रा, मुन्ना लाल यादव, इसरार अहमद, मुन्ने मियां, वीरेंद्र उपाध्याय थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed