{"_id":"5a6a2a454f1c1b74268b67b9","slug":"mohan-swaroop-bhatia-conferred-padma-shri-award","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पद्मश्री से नवाजे जाने पर बोले मोहन स्वरूप भाटिया, यह सम्मान ब्रज का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पद्मश्री से नवाजे जाने पर बोले मोहन स्वरूप भाटिया, यह सम्मान ब्रज का सम्मान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 26 Jan 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
मोहन स्वरूप भाटिया
- फोटो : अमर उजाला
ब्रज की लोक कला के क्षेत्र में सामाजिक कार्यकर्ता मोहन स्वरूप भाटिया को पद्मश्री अवार्ड से नवाजा जाएगा। भाटिया को अवार्ड मिलने से मथुरा की संस्कृति और साहित्य जगत से जुड़े लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।
अमर उजाला से फोन पर हुई बातचीत में भाटिया ने बताया कि यह सम्मान ब्रज का सम्मान है। बताया कि वह ब्रज लोक कला के संवर्धन का काम कर रहे हैं।
ब्रज की लोककला को और ब्रज के लोक कलाकारों को देश के विभिन्न मंचों पर पहुंचाने का काम किया है। ब्रज में लुप्त हो रहीं लोक कला को बचाने में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान है।
भाटिया को पद्मश्री मिलने पर गुरु शरणानंद महाराज, पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, डॉ. देवेंद्र शर्मा, डॉ. विनोद अग्रवाल ने खुशी जताई है।

Trending Videos
स्वतंत्रता सेनानी के पुत्र हैं भाटिया
सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार मोहन स्वरूप भाटिया को पद्मश्री का अवार्ड मिला है। भाटिया स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. गिरधर लाल भाटिया के पुत्र हैं।
1957 से पत्रकारिता से जुड़े रहे हैं। विभिन्न पत्रिका के अलावा दूरदर्शन और आकाशवाणी के लिए काम किया है। ब्रज के प्रमुख उत्सव जन्माष्टमी, बरसाना की होली सहित अन्य उत्सवों का आंखों देखा हाल भी दूरदर्शन पर प्रस्तुत किया है।
83 वर्षीय मोहन स्वरूप भाटिया उत्तरप्रदेश संगीत नाट्य अकादमी के उपाध्यक्ष रहे हैं। उत्तरप्रदेश हिंदी संस्थान से उन्हें लोक भूषण सम्मान भी मिला है। हिंदी साहित्य, ब्रजभाषा, ब्रजलोक कला के क्षेत्र में उन्हें विभिन्न संस्थाओं ने सम्मानित किया है। शिक्षा के क्षेत्र में भी उनका लंबा अनुभव है।