फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mohan Bhagwat message there should be social harmony in whole country In Mathura meeting

UP: 'सामाजिक समरसता सर्वोपरि...' आरएसएस की बैठक में संघ प्रमुख भागवत ने दिया ये संदेश; इन मुद्दों पर हुआ मंथन

Sat, 26 Oct 2024 09:29 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 26 Oct 2024 09:29 AM IST
सार

मथुरा के परखम के दीनदयाल गो विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र में आरएसएस के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की नौ घंटे बैठक चली। संघ प्रमुख के साथ 46 प्रांतों के 393 पदाधिकारी शामिल हुए। संघ के एजेंडे को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने पर चर्चा हुई।

विज्ञापन
Mohan Bhagwat message there should be social harmony in whole country In Mathura meeting
RSS - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के फरह कस्बा के परखम में शुक्रवार को आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने संदेश दिया कि सामाजिक समरसता सर्वोपरि है। संघ को इसी पर फोकस करना है। खास तौर पर दशहरे तक पूरे देश में इसी एजेंडे पर काम करना है। 
विज्ञापन


बैठक में देशभर से आए 46 प्रांतों के 393 पदाधिकारियों के साथ उन्होंने मंथन कया। नौ घंटे तक चली इस बैठक में अन्य मुद्दों पर भी गंभीरता से बात हुई।
परखम के दीनदयाल गो विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र में संघ का 10 दिवसीय शिविर चल रहा है। 

कार्यकारी मंडल की बैठक में शुक्रवार को संघ प्रमुख ने विस्तार से सभी पदाधिकारियों से बात की। संघ के एजेंडे को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने व सामाजिक समरसता जैसे मुद्दों पर गहन चर्चा की गई। 
विज्ञापन


सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने भी कई अहम मुद्दों पर रोशनी डाली। बैठक में सामाजिक समरसता के साथ ही अन्य मुद्दों पर बात हुई। जैसे शताब्दी वर्ष में हर गांव, हर घर में स्वयंसेवक हों। 
विज्ञापन
विज्ञापन

समाज को जातियों में बांटने से रोकना, राष्ट्रीय मुस्लिम मंच की मदद से मुस्लिम समाज को जोड़ना, राष्ट्र सेविका समिति की मदद से महिलाओं को आगे लाने जैसे मुद्दों पर मंथन हुआ। 

पंच परिवर्तनों पर दिया जोर

साथ ही पदाधिकारियों के दिशा-निर्देश भी तय किए हैं। प्रत्येक जिम्मेदार को संगठनात्मक लक्ष्य दिया गया है। इसके अलावा पंच परिवर्तनों पर जोर दिया गया। इसमें पर्यावरण, सोशल मीडिया के दुष्परिणाम से युवाओं को रोकना, श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुद्दा, ज्ञानवापी एवं हिंदुत्व एकजुटता पर बात हुई। 

 

कई मुद्दों पर तय किए गए लक्ष्य

प्रत्येक गांव में शाखाएं लगाने जैसे मुद्दों पर भी लक्ष्य तय किए गए। बैठक में सह सरकार्यवाह, क्षेत्र संघचालक, क्षेत्र कार्यवाह और क्षेत्र प्रचारक समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। यह बैठक सुबह नौ बजे से तीन सत्रों में शाम आठ बजे तक आयोजित की गई। 

 

बैठक संपन्न होने के बाद शनिवार को सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले आगामी सालों के संगठनात्मक लक्ष्यों के बारे में प्रेस वार्ता करेंगे। इससे पूर्व संघ प्रमुख मोहन भागवत ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर बैठक का शुभारंभ किया। दो दिवसीय बैठक शनिवार को संपन्न होगी। इसके बाद सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले प्रेस वार्ता करेंगे।

बैठक में शताब्दी वर्ष की रूपरेखा तैयार

अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि औपचारिक बैठक की जा रही है। इसमें 2025 विजयदशमी पर संघ अपनी स्थापना के सौ वर्ष पूरे कर रहा है। इस शताब्दी वर्ष में क्या कार्यक्रम किए जाएं। गांव-गांव स्वयं सेवक मौजूद हों उसको लेकर मंथन किया गया। इसके अलावा सामाजिक समरसता के साथ-साथ पंच परिवर्तन पर भी जोर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed