फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mohalla Kakaria's family wandering for justice

Agra News: न्याय के लिए भटक रहा मोहल्ला ककरिया का परिवार

Tue, 19 Mar 2024 05:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 19 Mar 2024 05:21 PM IST
विज्ञापन
Mohalla Kakaria's family wandering for justice
न्याय के लिए भटक रहा गांव ककरिया का परिवार
विज्ञापन

मेड़ के विवाद में हुई थी मारपीट, कोतवाली में नहीं दर्ज हुई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। गांव ककरिया में 14 मार्च को मेड़ काटने के विवाद को लेकर पुलिस ने एक पक्षीय कार्रवाई कर दी। दूसरे पक्ष का न तो मेडिकल कराया न हीं रिपोर्ट दर्ज की गई। न्याय के लिए भटक रहा परिवार मंगलवार को एसपी से मिला। शिकायत दर्ज कर जांच कराने और आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई कराए जाने की मांग की है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव ककरिया निवासी कृष्णा देवी ने एसपी को बताया कि 14 मार्च की शाम को उनके पुस्तैनी चक पर गांव के ही रसूखदार लोग हाथों में लाठी डंडे और फावड़ा लेकर आ गए। आते ही रसूखदारों ने मेड़ बांधना शुरू कर दिया। जानकारी होने के बाद कृष्णा देवी परिजन के साथ मौके पर पहुंची और विरोध किया। इसी बात पर आरोपी आग बबूला हो गए और उसे लाठी डंडे और फावड़ा से पीटकर घायल कर दिया। ग्रामीणों के आने पर उसकी जान बची। पीड़िता ने बताया कि न तो पुलिस ने उसकी शिकायत दर्ज की न हीं मेडिकल ही कराया गया। पीड़िता ने एसपी से मेडिकल कराए जाने और दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed