फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   modi government won the confidence of the country as well as foreigners

देश ही नहीं मोदी सरकार ने विदेशियों का भी विश्वास जीता

Fri, 27 May 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Fri, 27 May 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
modi government won the confidence of the country as well as foreigners
भ्‍ााजपा नेता - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
 ‘सरकार की योजनाओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली की वजह से देशवासियों ही नहीं विदेशी निवेशकों तक में सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है।’ मोदी सरकार के दो साल पूरे होने पर आयोजित पार्टी के  ‘विकास पर्व’ में आए कैबिनेट मंत्री हरसिमरत कौर बादल, रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा, युवा सांसद पूनम महाजन व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा ने यह दावा करते हुए केंद्र सरकार की योजनाओं का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सूरसदन में भाजपा के सम्मेलन में हरसिमरत कौर ने कहा कि पिछली सरकार ने देश को कर्जदार बनाकर छोड़ा था। नरेंद्र मोदी की जगह कोई और प्रधानमंत्री होता तो हालात और ज्यादा बदतर होते। पीएम ने दो साल में एक दिन भी छुट्टी नहीं ली। प्रतिदिन 18 घंटे काम करते हैं। इसी का नतीजा है कि अमेरिकी और यूरोपियन देशों के इकनॉमिक रेट 3.5 फीसदी है, जबकि भारत का 7.5 फीसदी। गांव-गांव को सड़क से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि बैंकों का राष्ट्रीयकरण भले ही तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने किया हो, लेकिन लोगों तक बैंकों को मोदी ने ही पहुंचाया है। 12 रुपये में दो लाख रुपये का बीमा, फसल बीमा योजना का तोहफा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद व भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री पूनम महाजन ने कहा कि प्रधानमंत्री के बजाए प्रधानसेवक बनकर मोदी ने राजनीति की नई परिभाषा गढ़ी है। उन्होंने जनधन, सुकन्या समृद्धि, उज्ज्वला, अटल पेंशन आदि योजनाओं पर प्रकाश डाला। इस दौरान विधायक जगन प्रसाद गर्ग व योगेंद्र उपाध्याय, प्रदेश मंत्री रामप्रताप सिंह चौहान, महानगर प्रभारी रविकांत गर्ग, विजय दत्त पालीवाल, शिवशंकर शर्मा, प्रमोद गुप्ता, नवीन जैन, अनिल चौधरी, चौधरी उदयभान, अंजुला माहौर, प्रभुदयाल कठेरिया, डा. जीएस धर्मेश आशीष पाराशर, सोनू चौधरी, दीपक ढल, मनोज गर्ग, मयंक लवानिया, अजय त्यागी, राजेश गुप्ता आदि मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed