फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   "Modi did what he said"

Agra News: ''मोदी ने जो कहा वह करके दिखाया''

Tue, 29 Aug 2023 04:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 29 Aug 2023 04:52 PM IST
विज्ञापन
"Modi did what he said"
''मोदी ने जो कहा वह करके दिखाया''
विज्ञापन

लाभार्थी सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद, योजनाएं बताईं



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। भोगांव रोड स्थित एक मैरिज होम में मंगलवार को लाभार्थी सम्मेलन हुआ। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के सभी पात्र लोगों को मिल रहा है। केंद्र सरकार ने 10 करोड़ लोगों को गैस कनेक्शन दिया है। प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार और आतंकवाद को समाप्त किया है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने जो कहा वह करके दिखाया है। आज पूरा देश नरेंद्र मोदी पर विश्वास कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में किसी भी मंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप नही लगा है। जिस भाव के साथ प्रधानमंत्री ने सरकार की योजनाओं को लागू किया है। उसी भाव के साथ कार्यकर्ता घर घर जाकर सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करें। लाभार्थी से संवाद करें। केंद्र सरकार की योजनाएं समाज को बदलने का काम कर रही हैं।
विज्ञापन


प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ काम कर रही है। आज हर जगह हिंदुस्तान की गूंज सुनाई दे रही है। विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री, जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर लोकसभा क्षेत्र प्रभारी मानवेंद्र सिंह लोधी, जिला प्रभारी दिनेश वशिष्ठ, गोविंद भदौरिया, अशोक चौहान, सहकारी बैंक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राठौर, ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, चेयरमैन संगीता गुप्ता, पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य, ममता राजपूत, विमला राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed