फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mobile forensics van will distribute in 25 districts

25 जिलों को मिलेंगी फोरेंसिक मोबाइल वैन

Fri, 23 Sep 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 23 Sep 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
mobile forensics van  will distribute in 25 districts
आगरा जोन के मथुरा और अलीगढ़ जनपद शामिल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
प्रदेश के 25 और जनपदों की पुलिस को मोबाइल फोरेंसिक वैन मिलेगी। आगरा समेत आठ जिलों को पिछले साल 18 मार्च को ये मिल चुकी हैं। अब 25 सितंबर को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लखनऊ से 25 वाहनों को हरी झंडी दिखाएंगे। 
विज्ञापन

वैन में फोरेंसिक एडवांस किट होगी। इसके अलावा फोरेंसिक फोटोग्राफर तैनात किए गए हैं, जो क्राइम सीन के फोटो तैयार करेंगे। किट में रक्त के नमूने, फिंगर प्रिंट, डीएनए सैंपल किट होगी। वैन के लिए फील्ड यूनिट के अधिकारी तैनात किए गए हैं। इनके सुपरविजन के लिए आगरा, लखनऊ और वाराणसी फोरेंसिक साइंस लैब से अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इन वैन की खरीद पर लगभग पौने तीन करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
विज्ञापन

आगरा लैब के ज्वाइंट डायरेक्टर डा. एके मित्तल ने बताया कि  लखनऊ में मुख्यमंत्री वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इन जनपदों में घटना होने पर फोरेंसिक साक्ष्य जुटाना आसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें, आगरा, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, इलाहबाद, वाराणसी और मेरठ जनपद को पहले ही वैन मिल चुकी है। इनकी वैन को अब फोरेंसिक एडवांस किट दी जाएगी। लखनऊ को एक और वैन दी जा रही है।


इन जिलों को किया शामिल
मथुरा, अलीगढ़, लखनऊ, फैजाबाद, झांसी, बस्ती, गोंडा, आजमगढ़, मिर्जापुर, मुरादाबाद, सहारनपुर, बांदा, गौतमबुद्धनगर, संत कबीरनगर, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, बिजनौर, इटावा, कन्नौज, गाजीपुर, रामपुर, बहराइच, जौनपुर, बदायूं और फतेहपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed