फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mob caught two miscreants running away after looting the mobile in firozabad

Firozabad: बाइक सवार दो युवकों को भीड़ ने बेरहमी से पीटा, एक की हालत गंभीर, मोबाइल लूटने का आरोप

Mon, 01 Aug 2022 12:07 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 01 Aug 2022 12:07 PM IST
सार

फिरोजाबाद के सुभाष तिराहे तिराहे पर भीड़ ने दो युवकों को पकड़कर बेरहमी से पीटा, जिससे दोनों घायल हो गए।  आरोप है कि ये युवक मोबाइल लूटकर भाग रहे थे। 

विज्ञापन
mob caught two miscreants running away after looting the mobile in firozabad
सड़क पर पड़ा घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के सुभाष तिराहे पर दो युवकों को क्षेत्रीय लोगों ने पकड़ लिया। उनकी पिटाई कर दी। एक युवक गंभीर होने पर उसको सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। आरोप है कि दोनों युवक मोबाइल फोन लूट कर भाग रहे थे। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है।

विज्ञापन

  
घटना रविवार देर रात की है। सुभाष तिराहा के समीप एक युवक फोन पर बात कर रहा था। बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और मोबाइल लूटकर भागने लगे। पीड़ित के शोर मचाने पर लोगों ने बाइक सवार युवकों को पीछा कर पकड़ लिया। उनकी पिटाई शुरू कर दी। 

विज्ञापन

एक आरोपी की हालत गंभीर 

सूचना पर दक्षिण थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों युवकों को भीड़ से बचाया और उपचार को सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंची। एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसको उपचार के लिए भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष दक्षिण बैजनाथ सिंह ने बताया कि भीड़ ने विकास और उसके भाई चंदन निवासी जलेसर एटा को पकड़ा था। दोनों की पिटाई भीड़ ने की थी। जिसमें विकास गंभीर रुप से घायल हुआ था। विकास का उपचार सरकारी ट्रामा सेंटर में चल रहा है। इस संबंध में देर शाम तक किसी ने तहरीर नहीं दी है। 

मोबाइल किस व्यक्ति का छीना गया था। उसके द्वारा कोई तहरीर नहीं मिली है। उसके के बारे में पता लगाया जा रहा है। विकास और चंदन ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह जलेसर के रहने वाले है आगरा से बाइक सही कराकर फिरोजाबाद आए थे। यहां से वापस जा रहे थे, तभी लोगों ने उनको पकड़ लिया और पिटाई कर दी। फिलहाल मामले की जांच जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed