फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mob beat the molester after tied to electric pole

फिरोजाबाद: महिला के फोन पर गंदे मैसेज भेजता था युवक, भीड़ ने पकड़कर खंभे से बांधकर पीटा

Sun, 18 Apr 2021 07:33 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 18 Apr 2021 07:33 PM IST
सार

आरोपी युवक कई दिनों से महिला को परेशान कर रहा था। उसके फोन पर गंदे मैसेज भेजता था। रविवार की सुबह उसने महिला से छेड़छाड़ कर दी। महिला के शोर मचाने पर लोगों ने उसे पकड़ लिया।  

विज्ञापन
mob beat the molester after tied to electric pole
खंभे से बंधा आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में एक महिला को फोन पर अश्लील मैसेज भेजकर परेशान करने वाले युवक को पीड़िता के परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने युवक की जमकर पिटाई की। उसे बिजली के पोल से बांध दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार उसके खिलाफ छेड़छाड़ के मामले में मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


मामला दक्षिण थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाली महिला को एक युवक फोन पर अश्लीय मैसेज भेजकर परेशान कर रहा था। इसके बारे में महिला ने अपने परिजनों को बताया। बताया जाता है कि रविवार सुबह युवक ने हद ही पार कर दी। उसने महिला को अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। इस पर महिला ने शोर मचा दिया। आसपास के लोगों के साथ महिला के परिजन भी पहुंच गए। 
विज्ञापन


उन्होंने युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने लगे। इस दौरान उसे विद्युत पोल से बांधकर भी पीटा गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया और थाने आ गई। यहां युवक से पूछताछ की। इस बीच काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। कोतवाल दक्षिण सुशांत गौर ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed