फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MLC elections 2022 live 95.26 percent in Agra and 87.12 percent in Firozabad voting till 2 o'clock

एमएलसी चुनाव 2022: आगरा-फिरोजबाद सीट के लिए शाम चार बजे तक 98.06 प्रतिशत हुआ मतदान

Sat, 09 Apr 2022 11:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 09 Apr 2022 11:37 AM IST
सार

आगरा फिरोजाबाद स्थानीय प्राधिकारी विधान परिषद सदस्य एक पद के लिए मतदान संपन्न हो गया। शनिवार को सुबह 8 बजे से दोनों जिलों के 25 बूथों पर वोट डाले गए। 

विज्ञापन
MLC elections 2022 live 95.26 percent in Agra and 87.12 percent in Firozabad voting till 2 o'clock
फतेहपुर सीकरी में मतदेय स्थल का निरीक्षण करते जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा-फिरोजाबाद एमएलसी सीट के लिए शाम चार बजे तक कुल 98.06 प्रतिशत मतदान हुआ है। प्रशासन की ओर से जानकारी आंकड़ों के अनुसार आगरा के 16 बूथों पर 98.88 और फिरोजबाद के 9 बूथों पर 96.87 प्रतिशत वोट पड़े हैं। शनिवार सुबह आठ बजे तक से मतदान शुरू हुआ था। कड़ी सुरक्षा के बीच शाम चार बजे तक वोट डाले गए। 

विज्ञापन

आगरा में ब्लॉकवार प्रतिशत 

आगरा के जगनेर ब्लॉक में सौ प्रतिशत मतदान रहा। यहां 99 में से 99 वोट पड़े। एत्मादपुर ब्लॉक पर एमएलसी के लिए 153 में 151 वोट पड़े। दो लोग नें मतदान नहीं किया। यहां 98:69 फीसदी मतदान हुआ। फतेहपुर सीकरी में 99 फीसदी मतदान रहा। 163 मतदाताओं में से 162 ने वोट डाले। इसी तरह शमशाबाद में 97.32 प्रतिशत मतदान रहा। 187 में से 182 वोट पड़े। 

विज्ञापन

 दोनों जिलों के 25 बूथों पर हुआ मतदान

आगरा फिरोजाबाद स्थानीय प्राधिकारी विधान परिषद सदस्य एक पद के लिए दोनों जिलों के 25 बूथों पर मतदान हुआ। भारतीय जनता पार्टी ने विजय शिवहरे और समाजवादी पार्टी ने डॉ. दिलीप सिंह को प्रत्याशी बनाया है। इनके अलावा निर्दल हस्नूराम अंबेडकरी सहित दो अन्य प्रत्याशी भी भाग्य आजमा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा फिरोजाबाद स्थानीय प्रधिकारी विधान परिषद सदस्य एक पद के लिए मतदान हुआ है। 3922 सदस्य मतदाता हैं। आगरा नगर निगम परिसर में दयालबाग, स्वामीबाग नगर पंचायत के अलावा निगम के पार्षदों ने मतदान किया। जिले में 15 ब्लॉक कार्यालय व निगम कार्यालय में मतदेय स्थल बनाया। मतपत्र से वोट डाले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed