फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MLC Election: 21 Candidates File Nominations for Agra Teacher and Graduate Seats

एमएलसी चुनाव में शक्ति प्रदर्शन: सपा प्रत्याशियों समेत 21 दावेदारों ने भरे पर्चे, आज नामांकन का आखिरी दिन

Tue, 06 Oct 2026 12:22 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 06 Oct 2026 12:22 PM IST
सार

आगरा खंड शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए सोमवार को सपा प्रत्याशियों समेत 21 दावेदारों ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन किया, जबकि मंगलवार को नामांकन का आखिरी दिन है।
 

विज्ञापन
MLC Election: 21 Candidates File Nominations for Agra Teacher and Graduate Seats
एमएलसी चुनाव में शक्ति प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 आगरा खंड शिक्षक व स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए सोमवार को कमिश्नरी कार्यालय में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों समेत 21 दावेदारों ने नामांकनपत्र दाखिल किए। नामांकन से पहले प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन भी किया। मंगलवार को नामांकन का आखिरी दिन है। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रत्याशी डॉ. दिलीप कुमार आमोरिया, धीरज सिंह, राहुल पाराशर, मदन मोहन शर्मा, ब्रह्मजीत सिंह, चंद्र प्रकाश, रण विजय यादव, मोहम्मद वसीम तथा रामू प्रसाद ने पर्चे दाखिल किए।
विज्ञापन


वहीं, स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए समाजवादी पार्टी के शशांक यादव के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी अंबरीश पाल सिंह, डॉ. राहुल राज कुलश्रेष्ठ, मानवेंद्र प्रताप सिंह, धर्मपाल सिंह, अनुराग सिंह, रघुराज सिंह, मतेंद्र सिंह गहलोत, दक्ष कुमार, राहुल गुप्ता और रूमा कुमारी ने अपने पर्चे भरे। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रत्याशी डॉ. दिलीप कुमार के समर्थन में बीडी जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज में नामांकन सभा आयोजित की गई। 12 जिलों से आए शिक्षकों को संबोधित करते हुए पूर्व शिक्षक विधायक जगवीर किशोर जैन ने एकजुट होकर चुनाव में जुटने की अपील की।
विज्ञापन



स्नातक सीट से निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. राहुल राज कुलश्रेष्ठ ने आवास विकास सेक्टर-14 से ई-रिक्शा चलाकर अनोखी नामांकन यात्रा निकाली और युवाओं के रोजगार, यूजीसी रोलबैक तथा सामाजिक सौहार्द के लिए मुझे मेरा दोस्त लौटा दो अभियान चलाने का एलान किया। शिक्षक व स्नातक दोनों ही निर्वाचन क्षेत्रों में प्रमुख राजनीतिक दलों के साथ-साथ निर्दलीय प्रत्याशियों की मजबूत मौजूदगी से मुकाबला दिलचस्प हो गया है। सभी प्रत्याशियों ने 23 तारीख को होने वाले मतदान में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



किसी दल से नहीं, आपके दिल से हूं
स्नातक सीट के निर्दलीय प्रत्याशी अंबरीश पाल सिंह ने विशाल जनसमूह के साथ पर्चा भरा। इससे पहले आरबीएस कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित सभा में मैं किसी दल से नहीं हूं पर आपके दिल से हूं का नारा देते हुए स्नातकों की आवाज विधान परिषद में उठाने का संकल्प लिया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे स्नातकों की हर गंभीर समस्या को मजबूती से उठाएंगे। सभा की अध्यक्षता राजा अनिरुद्ध पाल सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed