फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MLC Election 2022 Date Fight Between Samajwadi Party And Bjp Candidate in agra 

एमएलसी चुनाव आगरा 2022: पांच प्रत्याशियों के बीच टक्कर, बैलेट पेपर से होगा मतदान, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Fri, 08 Apr 2022 08:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 08 Apr 2022 08:45 AM IST
सार

जिले में 16 मतदेय स्थलों पर एमएलसी के लिए मतदान होगा। इसके लिए आज सुबह सदर तहसील से पोलिंग पार्टियां रवाना हो जाएंगी। 80 मतदान कार्मिकों की ड्यूटी लगाई है। दस कार्मिक रिजर्व रखे गए हैं। 
 

विज्ञापन
MLC Election 2022 Date Fight Between Samajwadi Party And Bjp Candidate in agra 
एमएलसी चुनाव (फाइल फोटो) - फोटो : prayagraj

विस्तार

आगरा-फिरोजाबाद एमएलसी (निकाय प्राधिकारी) चुनाव के लिए नौ अप्रैल को जिले के 16 मतदेय स्थलों पर सुबह आठ बजे से मतदान होगा। इसके लिए शुक्रवार को सदर तहसील से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। 

विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभु एन सिंह के मुताबिक मतदान की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। 80 मतदान कार्मिकों की ड्यूटी लगाई है। दस कार्मिक रिजर्व रखे गए हैं। मतदेय स्थल पर अर्द्ध सैन्य बल की तैनाती होगी। जिले में 15 ब्लॉक कार्यालय व एक बूथ नगर निगम परिसर में है। जिले में कुल 2323 मतदाता हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मतपत्र से मतदान होगा। नगर निकायों के प्रतिनिधि व सदस्य ही मतदाता हैं। मतदाताओं को मतदान के लिए सिर्फ अपने साथ पहचानपत्र ले जाना होगा। मोबाइल, कागज, पेन आदि नहीं ले जा सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मतपत्र पर निशान लगाने के लिए मतदेय स्थल पर ही उन्हें बैंगनी रंग का स्केच पेन उपलब्ध कराया जाएगा। मतदान के बाद मतपेटियों को शाहदरा स्थित गल्ला मंडी में बने स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा। 12 अप्रैल को मंडी समिति में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी।

ये प्रत्याशी हैं मैदान में 

एमएलसी चुनाव में पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें भाजपा प्रत्याशी विजय शिवहरे, सपा प्रत्याशी दिलीप यादव, आंबेडकरी हसनुराम, विमल और प्रवीन कुमार शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed