फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mlc election 2020 updates voting for mlc election in agra

MLC Election 2020: कहां-कितने पड़े वोट, यहां देखें जिलेवार पूरी सूची

Wed, 02 Dec 2020 12:05 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 02 Dec 2020 12:05 AM IST
सार

  • आगरा स्नातक एवं शिक्षक खंड सीट निवार्चन (एमएलसी चुनाव) के लिए आगरा समेत 12 जिलों में स्नातक और शिक्षक मतदाता वोट डाल रहे हैं। कोरोना संक्रमण से बचाव में मतदान केंद्रों पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। वोट डालने के लिए मतदाताओं को मास्क पहनना अनिवार्य है। 

विज्ञापन
mlc election 2020 updates voting for mlc election in agra
आगरा के एक बूथ पर मतदाता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधान परिषद की आगरा स्नातक एवं शिक्षक खंड सीट निवार्चन (एमएलसी चुनाव) के लिए आगरा समेत 12 जिलों में मंगलवार को मतदान हो रहा है। सुबह आठ बजे से शुरू हुआ मतदान शुरुआती तीन घंटे तक धीमी गति से चला। इसके बाद सूरज चढ़ने के साथ मतदान की गति बढ़ गई है। सभी 12 जिलों में दोपहर 2 बजे तक स्नातक सीट पर 23.13 फीसदी और शिक्षक सीट पर 51.88 फीसदी मतदान हो चुका है। 

विज्ञापन


28 मजिस्ट्रेट, 14 ऑब्जर्वर और 84 मतदेय स्थल

स्नातक के लिए 56 और शिक्षक के लिए 28 मतदेय स्थल कुल 84 बूथ हैं। यहां आगरा जिले के मतदाता वोट डालेंगे। शिक्षक सीट पर 16 और स्नातक सीट पर 22 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। स्नातक सीट पर कुल 2.82 लाख और शिक्षक सीट पर 30 हजार मतदाता हैं। आगरा खंड की शिक्षक व स्नातक सीट पर चुनाव संपन्न कराने के लिए 28 मजिस्ट्रेट और 14 माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन


इन 12 जिलों में मतदान 

एमएलसी चुनाव के लिए आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, हाथरस, अलीगढ़, कासगंज, औरेया, फरुर्खाबाद, कन्नौज, इटावा मतदान हो रहा है। मतदान को लेकर सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 2 बजे तक जिलेवार मतदान का प्रतिशत

mlc election 2020 updates voting for mlc election in agra
मतदान करती मतदाता - फोटो : अमर उजाला

12 जिलों में कुल मतदान
शिक्षक- 51.88%
स्नातक- 23.13%


जिलेवार मतदान
आगरा 
शिक्षक 49.66 फीसदी
स्नातक 19.85 फीसदी

मथुरा 
शिक्षक- 45.28 फीसदी
स्नातक- 24.20 फीसदी

फिरोजाबाद 
शिक्षक 58.06 फीसदी
स्नातक 23.43 फीसदी

औरैया 
शिक्षक- 57.99 फीसदी
स्नातक- 19.58 फीसदी

अलीगढ़ 
शिक्षक 51.50 फीसदी
स्नातक 24.21 फीसदी

एटा 
शिक्षक 61.89 फीसदी
स्नातक 25.67 फीसदी

इटावा  
शिक्षक 41.16 फीसदी
स्नातक 20.41 फीसदी

कासगंज 
शिक्षक 62.15 फीसदी
स्नातक 28.11 फीसदी

हाथरस 
शिक्षक 44.71 फीसदी
स्नातक 25.47 फीसदी

फर्रुखाबाद 
शिक्षक 61.60 फीसदी
स्नातक 24.99 फीसदी

कन्नौज 
शिक्षक 66.23 फीसदी
स्नातक 22.43. फीसदी

मैनपुरी
शिक्षक- 54.84 फीसदी
स्नातक- 26.53 फीसदी

ये हैं पहचान पत्र के विकल्प

mlc election 2020 updates voting for mlc election in agra
आगरा के एक बूथ पर लगी मतदाताओं की कतार - फोटो : अमर उजाला
खंड स्नातक और खंड शिक्षक निर्वाचन में मतदान के लिए पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य है। ऐसे में निर्वाचन आयोग ने दस विकल्प दिए हैं। इन प्रमाण पत्रों को मतदाता पहचान पत्र के रूप में प्रयोग कर मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। 

- मतदाता पहचान पत्र
- आधारकार्ड 
- भारतीय पासपोर्ट 
- ड्राइविंग लाइसेंस
- पैन कार्ड 
- सरकार द्वारा कर्मचारियों को जारी पहचान पत्र
- शैक्षिक संस्थाओं द्वारा जारी पहचान पत्र
- विश्वविद्यालय द्वारा जारी उपाधि
- फोटोयुक्त डिप्लोमा या मार्कशीट की मूल प्रति
- दिव्यांगता प्रमाण पत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed