फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mlc Election 2020: Bjp Candidate Files Nomination

Mlc Election 2020: भाजपा प्रत्याशियों समेत 19 ने भरे पर्चे, रात नौ बजे तक चला नामांकन

Wed, 11 Nov 2020 01:11 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 11 Nov 2020 01:11 PM IST
विज्ञापन
Mlc Election 2020: Bjp Candidate Files Nomination
एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करते भाजपा प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला
विधान परिषद की स्नातक एवं शिक्षक सीट पर बुधवार को कमिश्नरी में सुबह दस बजे से रात नौ बजे तक नामांकन करने वालों की कतार लगी रही। भाजपा, कांग्रेस, सपा व निर्दलीय समेत कुल 19 नामांकन जमा किए। इनमें सबसे ज्यादा शिक्षक के लिए 10 और स्नातक सीट के लिए नौ प्रत्याशियों ने पर्चे भरे हैं।
विज्ञापन


गुरुवार को नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन है। इससे पहले ही बुधवार को नामांकन के लिए हर कोई आतुर दिखा। पांचवें दिन कमिश्नरी में प्रत्याशियों का ऐसा हुजूम उमड़ा कि नामांकन परिसर में व्यवस्थाएं चरमरा गईं।
विज्ञापन


सुबह 10:30 बजे भाजपा के स्नातक प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह उर्फ गुरुजी और शिक्षक सीट पर दिनेश चंद वशिष्ठ ने पर्चा भरा। उनके साथ आगरा के दोनों सांसद एसपी सिंह बघेल, राजकुमार चाहर, एटा से सांसद राजू भैया, राज्यमंत्री डॉ. जीएस धर्मेश, टूंडला से नवनिर्वाचित विधायक प्रेम पाल सिंह, हेमलता दिवाकर आदि कमिश्नरी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कन्नौज से आए कांग्रेस के स्नातक प्रत्याशी राजेश द्विवेदी ने नामांकन किया। इनके साथ जिलाध्यक्ष मनोज दीक्षित व एनएसयूआई के अमित सिंह आए। शिक्षक सीट पर समाजवादी पार्टी के अलीगढ़ से आए प्रत्याशी हेवेंद्र सिंह उर्फ हऊआ चौधरी ने पर्चा भरा। इनके साथ आए डॉ. असीम यादव ने स्नातक सीट पर अपना नामांकन का दूसरा सेट भी दाखिल किया। अलीगढ़ के शिक्षक एमएलसी रहे जगवीर किशोर जैन ने भी अपना नामांकन जमा किया।

शिक्षक सीट पर निर्दलीय सुरेंद्र सिंह राघव और कमलेश शर्मा के नामांकन पत्र में कमियां होने के कारण उसे दाखिल नहीं किया गया। सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एवं अपर आयुक्त प्रशासन साहब सिंह ने बताया कि तीन बजे से पहले जो नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं, उनकी जांच में समय लगा है। शिक्षक सीट पर कुल 10 और स्नातक सीट पर नौ नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं। शुक्रवार को नामांकन पत्रों की वापसी होगी। दोनों सीटों पर अब तक 25 प्रत्याशियों के नामांकन हो चुके हैं। 

गेट से विधायक को नहीं घुसने दिया
कमिश्नरी के मुख्य गेट पर बुधवार को सख्त पहरा रहा। भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में पहुंचे एत्मादपुर विधायक राम प्रताप सिंह को पुलिस ने गेट पर रोक लिया। दोनों प्रत्याशी आगे निकल गए। इस दौरान गेट में घुसने को लेकर विधायक व पुलिसकर्मियों के बीच कहासुनी हो गई।

 

करोड़पति हैं मानवेंद्र सिंह
भाजपा से स्नातक प्रत्याशी डॉ. मानवेंद्र सिंह गुरुजी के पास 1.29 करोड़ की अचल और 43.60 लाख की चल संपत्ति है। 48 वर्षीय प्रत्याशी ने 2008 में बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय से पीएचडी की है। सात बीघा खेत है। एक रिवॉल्वर व दो चार पहिया वाहन हैं। 2020-21 में 5.19 लाख रुपये का आयकर भरा है। स्वयं के पास 70 हजार रुपये नकद और पत्नी के पास 26 हजार रुपये नकद हैं। प्रत्याशी के पास 35 ग्राम सोना, जबकि पत्नी के पास 115 ग्राम सोना और डेढ़ किलो चांदी है।

इन्होंने किए नामांकन
(शिक्षक सीट के लिए)
- दिनेश चंद वशिष्ठ- भारतीय जनता पार्टी
- हेवेंद्र सिंह उर्फ हऊआ चौधरी- समाजवादी पार्टी
- जगवीर किशोर जैन- निवर्तमान एमएलसी
- डॉ. आकाश अग्रवाल- निर्दलीय
- डॉ. भोज कुमार शर्मा- निर्दलीय
- डॉ. देव प्रकाश शर्मा- निर्दलीय
- डॉ. धर्मेंद्र सिंह जाटव, निर्दलीय
-नृपेंद्र सिंह- निर्दलीय
- निरंजन सिंह सोलंकी-निर्दलीय
- गुमान सिंह- निर्दलीय

स्नातक खंड सीट के लिए-
- मानवेंद्र सिंह उर्फ गुरुजी-भारतीय जनता पार्टी
- राजेश कुमार द्विवेदी- कांग्रेस
- डॉ. अनूप शर्मा- निर्दलीय
- ओम प्रकाश आर्य - निर्दलीय
- दिनेश कुमार शर्मा- निर्दलीय
- सीमा देवी- निर्दलीय
- हस्नूराम आंबेडकरी-निर्दलीय
- गीता देवी- निर्दलीय
- विकास अग्निहोत्री- निर्दलीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed