{"_id":"5fa442f18ebc3e9bfe29e27f","slug":"mlc-election-2020-11-nominations-papers-including-sp-s-dr-aseem-independent-hari-kishore","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विधान परिषद चुनावः पहले दिन इन 11 प्रत्याशियों ने खरीदे नामांकन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधान परिषद चुनावः पहले दिन इन 11 प्रत्याशियों ने खरीदे नामांकन पत्र
Fri, 06 Nov 2020 12:05 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 06 Nov 2020 12:05 AM IST
सार
मंडलायुक्त कार्यालय में गुरुवार को पूरा परिसर सील रहा। सभी न्यायालय कक्षों के बाहर बेरीकेडिंग लगाई गई है। गेट पर पुलिस
को तैनात किया गया और सुबह पूरे परिसर को सैनिटाइज किया गया। परिसर में प्रवेश से पहले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई।
विज्ञापन
कमिश्नरी में नामांकन पत्र लेते प्रत्याशी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधान परिषद आगरा खंड से स्नातक एवं शिक्षक क्षेत्र की सीटों के लिए पहले दिन गुरुवार को 11 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र लिए। सपा प्रत्याशी डॉ. असीम यादव, कर्मचारी नेता ई. हरि किशोर तिवारी समेत चार प्रत्याशियों ने स्नातक और सात निर्दलीय प्रत्याशियों ने शिक्षक क्षेत्र के लिए नामांकन पत्र के एक-एक सेट प्राप्त किया हैं।
मंडलायुक्त कार्यालय में आगरा, अलीगढ़ और कानपुर मंडल के 12 जिलों की दो एमएलसी सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। आयुक्त न्यायालय कक्ष में सहायक रिर्टनिंग आफिसर एवं अपर आयुक्त प्रशासन साहब सिंह की देखरेख में नामांकनपत्र वितरित किए गए। पत्र निशुल्क है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम वित्त एवं राजस्व योगेंद्र कुमार ने बताया कुल 11 नामांकन फार्म वितरित किए गए हैं। 12 नवंबर तक नामांकन पत्र जमा होंगे। समय सुबह 11 से तीन बजे तक होगा। जिन प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म लिए हैं उनके नाम, पते, पहचान पत्र व अन्य सूचनाएं रजिस्टर में दर्ज की गई हैं।

परिसर में बेरीकेडिंग, फोर्स तैनात
मंडलायुक्त कार्यालय में गुरुवार को पूरा परिसर सील रहा। सभी न्यायालय कक्षों के बाहर बेरीकेडिंग लगाई गई है। गेट पर पुलिस को तैनात किया गया और सुबह पूरे परिसर को सैनिटाइज किया गया। परिसर में प्रवेश से पहले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई।
स्नातक मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायत
भाजपा के पूर्व सांसद भगवान शंकर रावत के पुत्र अवधेश रावत ने सदर तहसील क्षेत्र में स्नातक मतदाता सूची में गड़बड़ियों की शिकायत उप जिला निर्वाचन अधिकारी योगेंद्र कुमार से की है। उन्होंने कहा 200 से अधिक स्नातक मतदाता जो जयपुर हाउस क्षेत्र निवासी हैं उनके नाम और पता लोहामंडी क्षेत्र में दर्ज है।
इन्होंने लिए नामांकन पत्र...
स्नातक क्षेत्र की सीट के लिए फिरोजाबाद के सपा प्रत्याशी डॉ. असीम यादव, इटावा के निर्दलीय कर्मचारी नेता ई. हरि किशोर तिवारी, निर्दलीय अनिल कुमार तिवारी, सिकंदरा व एक अन्य निर्दलीय ने नामांकन पत्र लिया। शिक्षक क्षेत्र की सीट के लिए मांट मूला मथुरा के सुरेंद्र सिंह रावत, मैनपुरी के धर्म सिंह भदौरिया, आगरा के रोहन सिंह, भोज कुमार शर्मा, रवि कुमार सोनी, डॉ. धर्मेंद्र सिंह समेत सभी नौ निर्दलीय हैं।