फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MLAs made their claims on Lok Sabha elections

Agra News: लोकसभा चुनाव पर विधायकों ने किए अपने-अपने दावे

Wed, 08 May 2024 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 08 May 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
MLAs made their claims on Lok Sabha elections
कासगंज विधानसभा से भाजपा की होगी रिकॉर्ड जीत : देवेंद्र
विज्ञापन

कासगंज। सदर विधानसभा के भाजपा विधायक देवेंद्र राजपूत का कहना है कि मंगलवार को हुए मतदान से यह स्पष्ट हो चुका है भाजपा के प्रत्याशी एवं सांसद राजवीर सिंह की इस विधानसभा से 50 से 60 हजार मतों से रिकॉर्ड जीत होगी। उन्होंने कहा कि पूरे लोकसभा क्षेत्र में दो लाख से अधिक वोटों से भाजपा यह चुनाव जीत रही है। 2019 के लोकसभा चुनाव में 1.22 लाख से अधिक मतों के अंतर से भाजपा की जीत हुई थी, लेकिन इस बार यह आंकड़ा बढ़ रहा है।


अमांपुर में भी होगी भाजपा की अच्छी जीत
कासगंज। अमांपुर विधानसभा के भाजपा विधायक हरिओम वर्मा भी मंगलवार को अमांपुर विधानसभा में भाजपा के पक्ष में हुए मतदान को लेकर काफी उत्साहित नजर आए। उनका दावा है कि अमांपुर विधानसभा क्षेत्र से हर जाति से भाजपा को वोट मिला है। भाजपा का आंकड़ा सब पर भारी है। इस विधानसभा से भी 40 से 50 हजार मतों से भाजपा प्रत्याशी की जीत होगी। लोगों ने अच्छा मतदान किया है। अमांपुर विधानसभा में मतदान का प्रतिशत भी अच्छा रहा है और उनकी हैट्रिक बनेगी।
विज्ञापन



सपा प्रत्याशी की होगी एक लाख से अधिक मतों से जीत
कासगंज। पटियाली विधानसभा की सपा विधायक नादिरा सुल्तान ने कहा कि एटा लोकसभा क्षेत्र में सपा के पक्ष में मतदान हुआ है। इस बार हर हाल में सपा की जीत होगी। जीत का यह आंकड़ा एक लाख से अधिक का होगा। उन्होंने कहा कि पटियाली ही नहीं बल्कि लोकसभा की पांचों विधानसभाओं में अच्छा मतदान मतदाताओं ने किया है। लोगों ने बदलाव के लिए वोट डाले हैं। जिससे सपा के प्रत्याशी देवेश शाक्य की जीत होना सुनिश्चित है।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रत्याशियों ने बूथ पर पड़े वोटों का किया आकलन
कासगंज। एटा लोकसभा का निर्वाचन 7 मई को शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। चुनाव के बाद तीनों मुख्य प्रत्याशियों ने आराम नहीं किया। वे बूथों पर पड़े वोटों का आकलन करने में जुटे रहे। एटा लोकसभा क्षेत्र के लिए भाजपा, सपा एवं बसपा सहित 10 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे। इनमें से भाजपा की ओर से लगातार दो बार से सांसद चुने जा रहे राजवीर सिंह, सपा गठबंधन की ओर से देवेश सिंह शाक्य एवं बसपा की तरफ से मो. इरफान एडवोकेट मुख्य प्रत्याशी रहे। अब 7 मई को निर्वाचन संपन्न होने के बाद भी तीनों प्रत्याशियों को आराम नहीं मिल सका। तीनों ही प्रत्याशियों ने रिकार्ड मतों के साथ अपनी-अपनी जीत के दावे किए और इस जीत के दावे को साबित करने के लिए उन्होंने बुधवार को अपने-अपने एजेंटों के साथ बैठक कर बूथवार पड़े मतों का आंकलन किया। किस गांव में कितने वोट पड़े। उस गांव में किस जाति के अधिक वोट हैं। किस प्रत्याशी के प्रति उस गांव में रुझान है। इस पर भी चर्चा हो रही है। ताकि अपनी जीत के दावे को सही साबित किया जा सके।




मंडी परिसर पहुंचे सपा प्रत्याशी
बुधवार को सपा प्रत्याशी देवेश सिंह शाक्य मंडी परिसर भी पहुंचे। यहां मौजूद अपने समर्थकों व कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने मंत्रणा की। आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। साथ ही ईवीएम की निगहबानी के लिए सख्त हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed