फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MLAs got second installment of their fund

विधायकों को मिली उनकी निधि की दूसरी किश्त

Wed, 28 Jul 2021 10:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
MLAs got second installment of their fund
फिरोजाबाद। विधायक एवं एमएलसी की निधि की दूसरी किश्त शासन से आवंटित कर दी गई। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर धनराशि आवंटित की गई है, जिससे विधायक अपने क्षेत्रों में विकास कार्य करा सें। विधायक निधि की किश्त आने के साथ विधायकों ने विकास कार्यों के प्रस्ताव देने शुरू कर दिए है।
विज्ञापन

जिले की पांच विधानसभा के विधायकों को विधायक निधि के डेढ़ करोड़ रुपये पहले ही शासन ने आवंटित कर दिए थे। इस धनराशि से विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य कराने के लिए प्रस्ताव विधायकों ने दिए हैं। शिकोहाबाद विधायक डॉ. मुकेश वर्मा ने विधायक निधि से एक करोड़ नौ लाख रुपये से छह सड़कों के निर्माण कराने और 25 स्थानों पर सबमर्सिबल पंप लगाने के प्रस्ताव दिए हैं। सदर विधायक मनीष असीजा ने 86.97 लाख रुपये शहरी क्षेत्र की छह सड़कों को बनाने के लिए और टूंडला विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर ने चार सड़कों के साथ ग्रामीण अंचल में पानी की किल्लत को ध्यान में रखते हुए 85.99 लाख रुपये के प्रस्ताव दिए हैं। जसराना विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी ने जसराना विधानसभा की 11 सड़कों का निर्माण के लिए 147.39 लाख रुपये के प्रस्ताव दिए हैं। सपा एमएलसी डॉ. दिलीप यादव ने 63 हजार रुपये के प्रस्ताव दिए हैं। अब विधायकों के खाते में निधि की दूसरी किश्त भी आ गई है। सूत्रों की मानें तो सदर विधायक मनीष असीजा ने नई निधि में से 60 लाख, टूंडला एवं जसराना विधायक 50-50 लाख के प्रस्ताव दिए हैं।
विज्ञापन

सिरसागंज विधायक के नहीं मिले प्रस्ताव
फिरोजाबाद। सिरसागंज विधायक हरिओम यादव ने अपनी निधि से विकास कार्य कराने का अभी तक कोई प्रस्ताव नहीं दिया है। सिरसागंज विधायक के प्रस्ताव आने का इंतजार है। ताकि उनके क्षेत्र में विकास कार्य कराए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जनप्रतिनिधियों को विधायक निधि की दूसरी किश्त आाने की जानकारी भेजी जा रही है। इससे वे निधि से कराए जाने वाले विकास कार्यों के प्रस्ताव दे सकें।
चर्चित गौड़ सीडीओ फिरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed