फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MLA met the trader who was a victim of robbery and assault.

Agra News: लूट-मारपीट से पीड़ित व्यापारी से मिले विधायक

Sun, 13 Sep 2026 02:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 13 Sep 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
MLA met the trader who was a victim of robbery and assault.
किरावली पीड़ित व्यापारी राजकुमार उर्फ राजू के बारे में थाना प्रभारी किरावली मदन सिंह से जानकारी - फोटो : Archive
किरावली। कस्बे के बीच बाजार में बुजुर्ग व्यापारी राजकुमार गर्ग के साथ हुई मारपीट और 12 हजार रुपये की लूट के मामले में शनिवार को फतेहपुर सीकरी विधायक चौधरी बाबूलाल पीड़ित के निवास पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी लेकर पुलिस की ओर से सिर्फ एक आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने पर नाराजगी जताई। एसीपी अछनेरा शैलेंद्र सिंह से फोन पर बात कर दूसरे आरोपी चांद का नाम भी मुकदमे में शामिल करने के निर्देश दिए। बता दें कि शुक्रवार रात पुरानी गल्ला मंडी स्थित गर्ग मेडिकल स्टोर पर किरावली निवासी मोहम्मद और चांद ने व्यापारी राजकुमार गर्ग और उनके बेटों अमन व आदित्य के साथ बेरहमी से मारपीट की थी। आरोपी 12 हजार रुपये छीन ले गए थे। इस दौरान विनोद गोयल, तनुज सिंघल, पवन और मदन सिंघल सहित कई स्थानीय व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed