फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mla kasganj,kamlesh rajput kasganj,MLA kasganj wife death,BJP MLA kasganj,kasganj politics news

भाजपा विधायक की पत्नी और पूर्व ब्लॉक प्रमुख की कोरोना से मौत

Mon, 17 May 2021 11:13 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
mla kasganj,kamlesh rajput kasganj,MLA kasganj wife death,BJP MLA kasganj,kasganj politics news
कासगंज। भारतीय जनता पार्टी के सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत की पत्नी एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख कमलेश राजपूत की कोरोना संक्रमण के चलते आगरा में मौत हो गई। वह पिछले कई दिनों से हालत खराब होने पर आगरा में इलाज करा रहीं थीं। विधायक की पत्नी की मौत की खबर से भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर एवं सोशल मीडिया पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। वहीं, नगरपालिका कासगंज में शोक सभा आयोजित करके श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित होने के बाद भाजपा विधायक की पत्नी घर पर ही आइसोलेट होकर इलाज करा रही थीं। 8 मई को उनकी हालत खराब हुई तो विधायक व उनके पुत्र उन्हें पहले अलीगढ़ ले गए। अलीगढ़ के चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया। उसके बाद से उनका इलाज आगरा के निजी अस्पताल में चल रहा था। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उन्हें कोई लाभ नहीं हुआ। उनकी हालत लगातार खराब होती जा रही थी।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह उनके निधन की सूचना मिली। सूचना मिलते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया के माध्यम से लोग अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त करने लगे। विधायक की पत्नी का शव आगरा से उनके गांव लाया गया जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। भाजपा के तमाम नेता इस दौरान शोक श्रद्धांजलि व्यक्त करने पहुंचे। भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, अमांपुर विधायक देवेंद्र प्रताप, महामंत्री राजवीर सिंह, मारहरा विधायक वीरेंद्र, एटा विधायक विपिन डेविड, ब्लॉक प्रमुख अविनाश सहित तमाम भाजपा नेताओं ने गांव में पहुंचकर शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरपालिका ने जताया शोक
नगरपालिका परिषद के सभागार में विधायक की पत्नी कमलेश राजपूत के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। नगरपालिका अध्यक्ष रजनी साहू ने कहा कि विधायक की पत्नी पूर्व ब्लॉक प्रमुख का निधन असामयिक है। उन्होंने अपने श्रद्धा सुमन व्यक्त किए। ईओ नगरपालिका लवकुश गुप्ता ने भी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान जया कुमारी सहित अन्य पालिकाकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed