फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mla Hariom Yadav Joins Samajwadi Party Relative Of Mulayam Singh Yadav

यूपी विधानसभा चुनाव 2022: सपा को तगड़ा झटका, तीन बार के इस विधायक के छोड़ी पार्टी, मुलायम सिंह यादव के हैं रिश्तेदार

Wed, 12 Jan 2022 01:22 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 12 Jan 2022 01:22 PM IST
सार

नेताओं का पार्टी बदलने का सिलसिला चल रहा है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश के चुनाव में अब समाजवादी पार्टी को झटका दिया है।  

विज्ञापन
Mla Hariom Yadav Joins Samajwadi Party Relative Of Mulayam Singh Yadav
सिरसागंज के विधायक हरिओम यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के समधी और सिरसागंज से विधायक हरिओम यादव ने बुधवार को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर फिरोजाबाद की राजनीति में नई उथल-पुथल मचा दी। हालांकि सपा ने उनको पहले ही पार्टी से निष्कासित कर दिया था। लेकिन प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव के सपा को समर्थन देने की घोषणा के बाद यह अटकलें लगाई जा रहीं थी कि सिरसागंज से हरिओम यादव को ही सपा प्रत्याशी बनाएगी। हरिओम के भाजपा में शामिल होने से जिले की पांचों सीटों पर असर पड़ेगा। 
विज्ञापन

सपा का गढ़ है फिरोजाबाद

सपा का गढ़ कहे जाने वाले फिरोजाबाद जिले में सपा के कद्दावर नेता व तीन बार के विधायक हरिओम यादव के भाजपा में जाने से पार्टी को बड़ा झटका लगा है। हालांकि उनकी सपा से दूरियां काफी समय से बढ़ी थी। क्योंकि उनका झुकाव प्रसपा नेता शिवपाल यादव की ओर था। सपा ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं हरिओम के बेटे विजय प्रताप उर्फ छोटू को पहले पार्टी से निकाला था। प्रसपा के समर्थन में रैली और सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, पूर्व सांसद अक्षय यादव का विरोध करने के चलते सपा ने बाद में हरिओम यादव को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया था। हरिओम ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का कभी विरोध नहीं किया।

विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के दौरान हरिओम यादव ने सपा प्रत्याशी को हराने को अपने धुर विरोधी पूर्व मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह से गलबहियां की थीं। हरिओम यादव के समर्थन का असर रहा कि भाजपा के पूर्व मंत्री की पुत्रवधू हर्षिता सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं। उनकी मदद ने कई ब्लॉकों में जीत दर्ज कराई। हरिओम को उम्मीद थी कि प्रसपा-सपा का गठबंधन के बाद सिरसागंज सीट उन्हें अवश्य लड़ाएगी। काफी प्रयास के बाद जब बात नहीं बनीं तो हरिओम यादव ने बुधवार को दिल्ली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह,उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं उप मुख्यमंत्री डा.दिनेश शर्मा के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। हरिओम यादव के भाजपा में जाने से सपा को झटका अवश्य लगेगा। क्योंकि हरिओम की यादव वोट बैंक में मजबूत पकड़ होने के साथ-साथ जिले की राजनीति का उन्हें मजबूत कड़ी माना जाता है। भाजपा को जहां इसका लाभ मिलने की उम्मीद है वहीं सपा को नुकसान होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत में बेटे ने निभाई थी बड़ी भूमिका
फिरोजाबाद जिला पंचायत के चुनाव में हरिओम यादव के बेटे विजय प्रताप उर्फ छोटू ने जिला पंचायत सदस्यों को अपने पाले में लाने के लिए बड़ी भूमिका निभाई थी। इसी का नतीजा यह हुआ कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा ने कब्जा जमाया। 
सपा ने मुझे बहुत अपमानित किया-हरिओम
भाजपा में शामिल होने के बाद हरिओम यादव ने कहा कि सपा ने मुझे बहुत अपमानित किया। पहले मेरे बेटे को पार्टी से निकाला और फिर मुझे। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मुझे सिरसागंज से टिकट देने में खुद को असहाय महसूस कर रहे थे। क्योंकि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव, अक्षय यादव नहीं चाहते थे मुझे टिकट मिले। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष मुझे (हरिओम को) टिकट देने पर आत्महत्या करने तक की धमकी दे दी थी। मैं नहीं चाहता कि मेरी वजह से कोई आत्महत्या करे। मैने भाजपा ज्वांइन कर ली है। मेरा समर्थकों से आह्वान है वह फिरोजाबाद जिले की पांचों सीटे भाजपा को जिताएं और जिले से सपा का सफाया करने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed