फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MLA Chaudhary Babulal son Rameshwar Chaudhary made objectionable remarks about Baniyas, audio goes viral

UP: ‘मैं बनिया जाति को अच्छे से जानता हूं...', विधायक पुत्र के बिगड़े बोल; वैश्य समाज ने जताया आक्रोश

Wed, 08 Oct 2025 11:54 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 08 Oct 2025 11:54 PM IST
सार

विधायक पुत्र के वायरल ऑडियो के बाद वैश्य समाज में आक्रोश है। भारतीय वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल का कहना है कि महासभा विधायक चौधरी बाबूलाल के पुत्र रामेश्वर के वैश्य समाज के प्रति की गई अशोभनीय एवं अपमानजनक टिप्पणियों की कड़ी निंदा करती है।
 

विज्ञापन
MLA Chaudhary Babulal son Rameshwar Chaudhary made objectionable remarks about Baniyas, audio goes viral
ऑडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टैंकर से डीजल-पेट्रोल खाली कराने के मुद्दे पर ऑडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया है। फतेहपुर सीकरी के विधायक चौधरी बाबूलाल के पुत्र रामेश्वर के खिलाफ वैश्य समाज ने आक्रोश जताया है। उनके बारे में सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी जा रही है।
विज्ञापन


संजय प्लेस निवासी अनुराग अग्रवाल का अछनेरा के रायभा में पेट्रोल पंप है। उन्होंने बताया कि 24 सितंबर की रात को उनके पेट्रोल पंप पर पुलराज ट्रेडर्स के माध्यम से टैंकर मथुरा रिफाइनरी से आया था। इसमें 3 हजार लीटर पेट्रोल और 9 हजार लीटर डीजल होने के कागजात थे। मगर मापने पर मात्रा अधिक लग रही थी।
विज्ञापन


उन्होंने इंडियन ऑयल काॅरपोरेशन में सूचना दी थी। इस पर रिफाइनरी की टीम ने जांच की। आरोप लगाया कि दूसरे दिन अनुराग अग्रवाल के मोबाइल पर विधायक पुत्र रामेश्वर चौधरी की कॉल आई। उन्होंने टैंकर को खाली करने का दबाव बनाया। पंप मालिक ने उनसे कहा कि कंपनी को सूचित कर दिया है। अब वही इस पर फैसला लेगी। उनके नहीं मानने पर विधायक पुत्र ने जातिगत टिप्पणी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

यह ऑडियो वायरल
वैश्य समाज के मुताबिक वायरल ऑडियो में सुना जा सकता है कि ‘मैं बनिया जाति को अच्छे से जानता हूं। सबसे अधिक डिफाल्टर बनिया ही होते हैं। मैं किरावली में बनियों का नेता हूं। हर साल 6 से 20 करोड़ तक लेकर बनिया भाग जाते हैं। बनिया बेईमान हो जाता है तो 20 पैसे पर हिसाब करता है। तुम उन्हीं में से हो।’ इसके बाद धमकी दी थी।

विधायक पुत्र के खिलाफ हो कार्रवाई
भाजपा ब्रजक्षेत्र के कोषाध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल का कहना है कि विधायक पुत्र ने व्यापारी से वार्ता करते समय पूरे वैश्य समाज को गाली दी है। अन्य अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया है। इससे समस्त वैश्य समाज में रोष है। उनका यह बयान न सिर्फ समाज का अपमान है, बल्कि मानवता पर प्रहार है। प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए। जल्द ही समाज के लोग एकजुट होकर आंदोलन करेंगे।

 

महासभा करेगी मानहानि का मुकदमा
भारतीय वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल का कहना है कि महासभा विधायक चौधरी बाबूलाल के पुत्र रामेश्वर के वैश्य समाज के प्रति की गई अशोभनीय एवं अपमानजनक टिप्पणियों की कड़ी निंदा करती है। महासभा मांग करती है कि रामेश्वर अपने इस आपत्तिजनक वक्तव्य को तुरंत सार्वजनिक रूप से वापस लें और वैश्य समाज से बिना शर्त माफी मांगें। यदि 24 घंटे के भीतर माफी नहीं मांगी गई, तो भारतीय वैश्य महासभा उनके विरुद्ध मानहानि का मुकदमा सहित अन्य कानूनी कार्रवाई करेगी। यह मांग करने वालों में जिलाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार अग्रवाल, दाऊदयाल गुप्ता, चेयरमैन, जगनेर कुलदीप गर्ग, राकेश गुप्ता, परवीन अग्रवाल, मनोज मोदी, मुकेश गुप्ता, राकेश गुप्ता, परवीन अग्रवाल, मनोज मोदी, मुकेश गुप्ता एवं अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed