फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MLA Chaudhary Babulal laid the foundation stone for the road, the Malikpur-Nagla Saliga road will be built at a cost of 1.64 crore, the MLA performed the Bhoomi Pujan.

Agra News: विधायक चौधरी बाबूलाल ने किया सड़क का शिलान्यास, 1.64 करोड़ की लागत से बनेगा मलिकपुर-नगला सालिगा मार्ग, विधायक ने किया भूमिपूजन

Sat, 11 Apr 2026 02:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
MLA Chaudhary Babulal laid the foundation stone for the road, the Malikpur-Nagla Saliga road will be built at a cost of 1.64 crore, the MLA performed the Bhoomi Pujan.
किरावली मलिकपुर से नगला सालिगा तक 2300मीटर सड़क का भूमिपूजन कर शिलान्यास करते विधायक चौधरी फोटो - फोटो : Archive
किरावली। फतेहपुर सीकरी के भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल ने शुक्रवार को मलिकपुर से नगला सालिगा तक नए मार्ग के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाए जा रहे 2.300 किलोमीटर लंबे मार्ग पर करीब 01 करोड़ 64 लाख रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को ग्राम मलिकपुर में आयोजित भव्य समारोह के दौरान विधायक चौधरी बाबूलाल ने विधि-विधान से भूमि पूजन कर और फीता काटकर कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने विधायक और डॉ. रामेश्वर सिंह चौधरी का साफा बांधकर और माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक चौधरी बाबूलाल ने कहा, मलिकपुर से नगला सालिगा तक इस मार्ग का निर्माण क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इस सड़क के बन जाने से दर्जनों गांवों के लोगों का आवागमन सुगम होगा और उन्हें कीचड़ व जलभराव जैसी समस्याओं से निजात मिलेगी। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अछनेरा महाराज सिंह, घूरेलाल आर्य, उदय सिंह प्रमुख मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed