फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   misterious fire incident again in raipur village

कई दिन विराम के बाद फिर से आग लगने का सिलसिला शुरू

Wed, 20 Apr 2022 12:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
misterious fire incident again in raipur village
कासगंज। तहसील क्षेत्र के रायपुर गांव में रहस्यमयी आग की घटना पर विराम लग गया था, लेकिन अब फिर से आग लगने लगी है। मंगलवार को मंदिर में देवमूर्तियों की पोशाक में अचानक आग लग गई। उसके बाद घर में एक महिला की साड़ी में अचानक आग लग गई। इसी तरह चारपाई, उपले व अन्य सामान में करीब दस बार आग लग गई।
विज्ञापन

आग लगने की दुबारा शुरू हुई घटनाओं को लेकर परिवार के लोग फिर से दहशत में आ गए हैं। तहसीलदार ने राजस्व टीम को रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। इस रहस्यमयी आग से निजात पाने के लिए परिवार के लोगों ने देवी जागरण कराया। अखंड रामायण का पाठ कराया। सौ कन्याओं को भोजन कराया। इन सब कार्य के बाद एक सप्ताह तक तो आग नहीं लगी, लेकिन सोमवार से आग लगने का सिलसिला शुरू हो गया। मंगलवार को दस बार शाम तक आग लग चुकी थी। सुबह के समय रूप सिंह के घर में रखी प्लास्टिक की बाल्टी में आग लगी। फिर एक बैग में आग लगी। उसके बाद एक चारपाई में आग लग गई। मंदिर में देव पोशाकों में आग लग गई। वहीं घर की वृद्ध महिला सरवती देवी की रखी साड़ी में आग लग गई। इसी तरह की आग लगने की घटनाएं लगातार जारी हैं। पीड़ित परिवार के विजेंद्र सिंह, रूप सिंह, कन्हईपाल फिर से दहशत में आ गए हैं। उनका कहना है कि पहले लोगों के सुझाव पर आग का कारण देव योग मानते हुए सभी पूजा पाठ आदि धार्मिक कार्यक्रम कराए। कुछ दिन तक आग नहीं लगी, लेकिन अब फिर से यह सिलसिला शुरू हो गया है। समझ नहीं आ रहा कि आखिर ऐसी स्थिति में क्या किया जाए।
विज्ञापन

अभी तक नहीं आ सकी फोरेंसिक रिपोर्ट
कासगंज। रहस्यमयी आग के मामले की जांच पड़ताल में एक सप्ताह पूर्व डीएम हर्षिता माथुर और एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे के निर्देश पर फोरेंसिक टीम ने नमूने संकलित किए थे, जिससे आग के कारणों की पड़ताल हो सके, लेकिन अभी तक फोरेंसिक रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएफओ बोले नहीं है वैज्ञानिक कारण, लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे
कासगंज। सीएफओ आनंद रजनीश ने कहा कि रायपुर गांव में आग लगने का कोई कारण स्पष्ट नहीं है। कोई वैज्ञानिक कारण भी नजर नहीं आता। यदि वैज्ञानिक कारण होता तो एक सप्ताह तक आग लगने की घटना नहीं रुक पाती। हालांकि दमकल की टीम अलर्ट पर है, लेकिन अब सीसीटीवी कैमरे भी लगाने की प्रशासन की योजना है। शीघ्र ही सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

साड़ी की आग बुझाते वृद्ध झुलसी
कासगंज। रायपुर गांव में वृद्ध महिला सरवती देवी की साड़ी में आग लग गई। जिससे बुझाने की कोशिश में महिला की उंगलियां भी झुलस गईं। महिला की चिकित्सा कराई गई। तहसीलदार अजय कुमार ने बताया कि आग की छोटी छोटी घटनाएं हुर्ईं हैं। वृद्ध महिला की तीन उंगलियां झुलसी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed