फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mistake while driving 33 licenses seized got suspended again

Agra: ड्राइविंग करते वक्त कर बैठे ये गलती, 33 लाइसेंस जब्त; फिर कराए गए निलंबित

Sat, 17 Jun 2023 03:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह आशीष शर्मा, आगरा
आशीष शर्मा, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 17 Jun 2023 03:52 PM IST
सार

वाहन चलाते समय कई तरह की सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है, लेकिन अक्सर वाहन चालक गलती कर ही देते हैं। आगरा में ऐसे ही 33 वाहन चालकों के डीएल जब्त ही नहीं हुए, बल्कि निलंबित तक कर दिए गए। 
 

विज्ञापन
mistake while driving 33 licenses seized got suspended again
ड्राइविंग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर यातायात पुलिस का चाबुक चला है। 33 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस जब्त कर निलंबित करा दिए गए हैं। इसकी रिपोर्ट आरटीओ को भेजी गई थी। इसमें 22 चालक आगरा के हैं, जबकि 11 लोग अन्य जिलों के हैं। यातायात पुलिस ब्रीथ एनालाइजर से चालक के नशे में होने के बारे में पता करती है। पांच महीने में चेकिंग के दौरान 33 लोग पकड़े गए। उनके नशे में मिलने पर लाइसेंस जब्त किए गए थे। वाहन सीज करने के बाद चालान किया गया। इसकी रिपोर्ट बनाकर आरटीओ को दी गई। आरटीओ ने जांच के बाद ड्राइविंग लाइसेंस तीन महीने के लिए निलंबित किए हैं।

विज्ञापन

आरटीओ को भेजी थी  रिपोर्ट 

अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अरुण चंद्र ने बताया शराब पीकर वाहन चलाने वाले 33 चालकों की रिपोर्ट आरटीओ को भेजी गई थी। इस पर ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यातायात पुलिस ब्रीथ एनालाइजर के साथ लगातार चेकिंग करती है। चालक के नशे में होने पर कार्रवाई की जाती है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दुल्हन बनी पर पत्नी नहीं: सुहागरात के बाद कोर्ट पहुंचा दूल्हा, बोला- घरवाली ऐसी है कि संबध बना ही नहीं सकता

विज्ञापन
विज्ञापन

इन पर हुई कार्रवाई

यातायात पुलिस ने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पांच से दस हजार रुपये तक शमन शुल्क लगाया जाता है। एमवी एक्ट में चालान काटा जाता है। नशे में वाहन चलाने पर हादसा होने पर जेल भी भेजा जाता है। जिन लोगों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं, उनमें आगरा के प्रमोद कुमार, पुष्पेंद्र अग्रवाल, अजय सिंह तोमर, राजेश कुमार, सुभाष चंद गुप्ता, रिंकू, पियूष कुलश्रेष्ठ, विष्णु, मधुर मुकेश, मलखान सिंह, समशाद, हरदयाल सिंह, वरुन अग्रवाल, मनोज कुमार राव, अरुण कुमार, अजय कुमार, विशाल, खोमेंद्र सिंह, सचिन शुक्ला, दीप सक्सेना और अमर शामिल हैं। वहीं 11 लोग आसपास सहित अन्य जिलों के हैं।

ये भी पढ़ें - ऐ मोहब्बत! तेरे अंजाम पे रोना आया: लड़की के घरवालों ने रखी ये शर्त, प्रेमी ने वीडियो बनाकर की सुसाइड

डौकी में हुआ था हादसा

डौकी के गांव कछपुरा में 11 मई को हादसा हुआ था। फतेहाबाद की तरफ से कार लेकर आते चालक ने बस के इंतजार में खड़े छह स्कूली बच्चों को रौंद दिया था। इसमें तीन की जान चली गई। तीन का अब भी इलाज चल रहा है। पुलिस ने चालक का मेडिकल कराया था। इसमें उसके नशे में होने का पता चला था। मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी जेल में बंद है।

ये भी पढ़ें - डीजे पर डांस और चुपके से आई मौत: नाचते-नाचते जमीन पर लेट गया दूल्हे का भाई, फिर नहीं उठा; साथी समझते रहे मजाक

एक नजर में

5 महीने में 408 हादसे हुए
हादसों में 238 की गई जान
236 लोग घायल हुए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed