फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mission shakti

अपराध के खिलाफ महिलाओं को उठानी होगी आवाज: सीडीओ

Wed, 21 Oct 2020 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
mission shakti
21एमएनपी-21-नगला कीरत में मिशन शक्ति के तहत आयोजित गोष्ठी में कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देतीं सी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। मिशन शक्ति अभियान के तहत बुधवार को शहर के नगला कीरत और नगला गुरुबख्श में गोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कहा कि महिलाओं को अपराध के खिलाफ आवाज उठानी होगी, तभी उन्हें सम्मान मिलेगा। बेहतर कार्य करने वाली महिला कर्मचारियों को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

कीरतपुर में आयोजित गोष्ठी में सीडीओ ने कहा कि प्रशासन और शासन द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा पर विशेष जोर दिया जा रहा है। ऐसे में जरूरी है कि महिलाएं भी अपने अधिकारों को जानें। अगर कहीं भी उनके साथ कोई घटना होती है या कोई बदसलूकी करता है तो पुलिस को सूचना दें। उन्होंने महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 और पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 के बारे में भी जानकारी दी। बालिकाओं को स्कूल भेजने के लिए भी जागरूक किया।
विज्ञापन

इस दौरान मिशन शक्ति के तहत बेहतर कार्य करने वाली शिक्षिका अमिता कुशवाहा, मीना कुमारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुमनलता और निर्मला देवी के साथ ही एएनम आरती दुबे व आशा कार्यकर्ता रेखा को सीडीओ ने प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। नगला गुरुबख्श में भी मुख्य विकास अधिकारी ने बालिकाओं को जागरूक किया। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. इंद्रा सिंह, युवा कल्याण अधिकारी सुल्तान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed