{"_id":"6a30e7f948462252b10f6e03","slug":"missing-woman-found-dead-under-collapsed-wall-debris-near-her-hut-after-five-days-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पत्नी की पांच दिन से कर रहा था तलाश, घर के पास मलबे में दबी मिली लाश; हालत देख बेसुध हुआ पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पत्नी की पांच दिन से कर रहा था तलाश, घर के पास मलबे में दबी मिली लाश; हालत देख बेसुध हुआ पति
Tue, 16 Jun 2026 11:36 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:36 AM IST
सार
आगरा के शाहगंज के दौरेठा क्षेत्र में पांच दिन से लापता महिला गीता का शव झोपड़ी के पास गिरी दीवार के मलबे में दबा मिला। दुर्गंध आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मलबा हटाकर शव निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना शाहगंज के दौरेठा क्षेत्र से लापता महिला का शव झोपड़ी के पास ही गिरी दीवार के मलबे में दबा मिला। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दौरेठा नंबर दो में मजदूर संजय सिंह कई वर्षों से झोपड़ी बनाकर पत्नी गीता के साथ रहते हैं। 12 जून को पत्नी गीता लापता हो गई थी। परिवार तलाश में जुटा हुआ था। संजय ने बताया कि 12 जून को झोपड़ी के पास बिल्डिंग मटेरियल की दुकान संचालक ने बालू उतरवाई थी। इस दौरान वहां दीवार गिर गई थी।
उस समय किसी को यह अंदाजा नहीं लगा कि गीता उसके नीचे दबी हो सकती है। सोमवार को झोपड़ी के पास दुर्गंध आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मलबा हटाने पर गीता का शव दबा मिला। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।