फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Missing student's school bag found near river, family worried

Agra News: नदी के पास मिला लापता छात्रा का स्कूल बैग, परिजन परेशान

Sat, 30 Aug 2025 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 30 Aug 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Missing student's school bag found near river, family worried
बेवर। थाना क्षेत्र के एक गांव से लापता 10वीं की छात्रा का स्कूल बैग शनिवार देर शाम काली नदी के पास मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। बैग से किताबें व फीस की रसीद मिली है। परिजन ने सुबह ही छात्रा की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। छात्रा का बैग मिलने के बाद पुलिस अब दूसरे पहलू पर भी जांच में जुट गई है। एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी एक इंटर कॉलेज में 10वीं की छात्रा है। शनिवार को वह घर से स्कूल जाने की बात कह कर निकली, मगर स्कूल नहीं पहुंची। छुट्टी के बाद भी जब वह काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो परिजन ने खोजबीन की। कहीं पता नहीं चल सका। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। वहीं देर शाम काली नदी के पास छात्रा का स्कूल बैग मिला। जानकारी होने के बाद प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। तलाशी में छात्रा के बैग से किताबें व फीस की रसीद मिलीं। पुलिस ने काफी देर तक आसपास क्षेत्र में तलाश भी किया। उधर, परिजन किसी अनहोनी की आशंका से घबराए हुए हैं। पुलिस छात्रा की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed