{"_id":"5c5bf459bdec224d04453ae0","slug":"missing-girl-send-suicide-message-to-her-brother-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लापता युवती के मोबाइल नंबर से आया ऐसा मैसेज, जिसे पढ़कर उड़े गए परिजनों के होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता युवती के मोबाइल नंबर से आया ऐसा मैसेज, जिसे पढ़कर उड़े गए परिजनों के होश
Thu, 07 Feb 2019 02:33 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 07 Feb 2019 02:33 PM IST
विज्ञापन
missing
- फोटो : amar ujala
आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र से लापता हुई युवती के मोबाइल नंबर से ऐसा मैसेज आया, जिसे पढ़ने के बाद परिजनों की चिंता और बढ़ गई है। उन्होंने पुलिस से बेटी को ढूंढने की गुहार लगाई है। इस पर पुलिस युवती की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
जगदीशपुरा क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाले जूता फैक्ट्री कर्मी की 23 वर्षीय बेटी बीए कर चुकी है। वो पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है। मंगलवार दोपहर एक बजे वो फार्म भरने के लिए साइबर कैफे पर गई थी।
विज्ञापन
घरवालों से यह भी कहा कि वह मां की दवा भी लेती हुई आएगी। इसके बाद घर लौटकर नहीं आई। शाम तकरीबन 5:45 बजे युवती के मोबाइल नंबर से उसके भाई के मोबाइल पर एक मैसेज आया। इसमें आत्महत्या करने जाने के बारे में लिखा था।
विज्ञापन
Trending Videos
'मेरी लाश को पहचान लेना'
मैसेज में लिखा, 'मैं नदी में कूदकर आत्महत्या कर रही हूं, मेरी लाश को पहचान लेना'। यह पढ़कर परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने आसपास तलाश शुरू कर दी। यमुना के घाटों पर भी जाकर देखा, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
युवती के साथ अनहोनी का आशंका से परिजनों की चिंता और बढ़ गई हैं। बुधवार को परिजन ने थाना जगदीशपुरा में शिकायत की है। इस पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। इसके बाद युवती की तलाश में जुट गई है।
इंस्पेक्टर थाना जगदीशपुरा का कहना है कि युवती के मोबाइल नंबर से मैसेज आया है। युवती की अंतिम लोकेशन मथुरा की है। ऐसे में आशंका है कि वो किसी के साथ चली गई है। उसकी तलाश की जा रही है।