{"_id":"687a7f32b2b562c2360a2f74","slug":"missing-girl-from-kasganj-found-in-kaimganj-kasganj-news-c-25-agr1004-818084-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कासगंज से लापता युवती कायमगंज में मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कासगंज से लापता युवती कायमगंज में मिली
विज्ञापन
कायमगंज। पिछले तीन दिनों से लापता युवती कायमगंज पुलिस को सकुशल मिल गई है। युवती रात के समय अकेली घूम रही थी। पुलिस पूछताछ में वह स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रही थी। उसके मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की आशंका पर पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इधर युवती की शिनाख्त के लिए उसकी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करने के साथ आस-पास के थाने में भी भेजी गई। कोतवाली पटियाली पुलिस ने युवती को पहचान लिया। पुलिस टीम ने युवती को बरामद कर परिजन को सौंप दिया है।
बृहस्पतिवार रात को करीब 24 वर्षीय एक युवती नगर क्षेत्र के आसपास अकेले घूमती मिली। पूछताछ करने पर वह कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सकी, जिससे उसके मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की आशंका हुई। पुलिस ने तत्काल उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसकी जांच की। युवती की पहचान के लिए पुलिस ने उसकी तस्वीर सोशल मीडिया और आसपास के जिलों के थानों में साझा की। देर रात कासगंज की पटियाली कोतवाली पुलिस ने युवती को पहचान लिया। इसके बाद पटियाली से आई टीम ने युवती को कायमगंज से अपने साथ ले जाकर परिजनों को सौंप दिया। चौकी प्रभारी नागेंद्र सिंह ने बताया युवती का नाम दीक्षा शाक्य है जो कासगंज जिले के पटियाली कस्बे के मोहल्ला सराफा निवासी हरस्वरूप शाक्य की पुत्री है। वह बीते तीन दिनों से घर से लापता थी और परिजनों ने पटियाली कोतवाली में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।