फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   missing businessman dead body found of in ganjdundwara kasganj suicide note recovered

कासगंजः कर्ज में डूबे व्यापारी का शव मिला, सुसाइड नोट में लिखी 'तंगी' की कहानी

Mon, 09 Sep 2019 12:16 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 09 Sep 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
missing businessman dead body found of in ganjdundwara kasganj suicide note recovered
सांकेतिक तस्वीर
गंजडुंडवारा में कर्ज में डूबे ग्राम समसपुर के एक व्यापारी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। व्यापारी का शव मक्का के खेत से बरामद हुआ। व्यापारी तीन दिन से लापता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव मिलने के बाद परिवार में चीत्कार मच गया। 
विज्ञापन


गंजडुंडवारा के मोहल्ला इमाम बख्श निवासी मोहम्मद कासिम पुत्र गफ्फार चौधरी शुक्रवार सुबह मोहल्ला चौक सट्टी में कपड़े की दुकान खोलने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद न तो उसने दुकान खोली और न ही घर पहुंचा। 
विज्ञापन


उसके घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। रविवार को उसका शव समसपुर में मक्का के खेत में लोगों में पड़ा देखा तो बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

तलाशी में पुलिस को उसकी जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। सुसाइड नोट में बिजली बिल, दुकान किराया सहित अन्य का 3,50000 रुपये का कर्ज होने का उल्लेख किया है।

उसने कर्ज के चलते मिल रहे तानों का भी पत्र में उल्लेख किया है। पत्र में जहर खाने की बात लिखी गई है। वहीं सूचना पर पहुंचे परिजनों ने कासिम की हत्या की आशंका जताई है। अभी मामले में तहरीर नहीं दी गई है। 

इकलौता बेटा था कासिम
कासिम अपने मां-बाप का इकलौता पुत्र था। मृतक की दो साल और एक आठ माह की बेटी है। युवक की मौत के बाद से उसकी मां एवं पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। पत्नी को बच्चों के भरण पोषण की चिंता सता रही है। 

व्यापारी कर्जे में डूबा हुआ था। उसके पास से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें साढ़े तीन लाख का कर्ज होने का उल्लेख किया गया है। - गवेंद्रपाल गौतम सीओ पटियाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed