{"_id":"6251d3925d0fb93e5b70eeda","slug":"missing-boy-found-railway-station-kasganj-news-agr529773652","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर रोता मिला बालक, आरपीएफ ने चाइल्ड लाइन को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर रोता मिला बालक, आरपीएफ ने चाइल्ड लाइन को सौंपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। रेलवे स्टेशन पर एक बालक आरपीएफ को मिला। उसे चाइल्ड लाइन को सौंप दिया गया। आरपीएफ और चाइल्ड लाइन द्वारा बालक को परिजन से मिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर ओवरब्रिज के समीप शनिवार की सुबह 9:30 बजे रोता हुआ रेलवे सुरक्षा बल के जवान को मिला। उससे पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम आयुष (9) एवं पिता का नाम शत्रुघ्न बताया। उसने बताया कि वह ग्राम कोरमा बेलागढ़ जनपद गोरखपुर का रहने वाला है। बालक के हाथ पर एक मोबाइल नंबर लिखा था। मोबाइल नंबर पर बात नहीं हो सकी।
आरपीएफ प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि बच्चे के मिलने की सूचना चाइल्ड हेल्प लाइन को दी गई। बच्चे को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया गया है। शीघ्र ही उसके माता-पिता के बारे में जानकारी की जाएगी। बताए गए थानों की पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है। जानकारी होते ही माता पिता के पास बच्चे को भेजा जाएगा।