{"_id":"67cbc1ff19e46491240ae5a0","slug":"misdeed-with-maid-disgusting-incident-happened-in-a-doctor-s-flat-police-arrested-security-guard-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कामवाली बाई से दरिंदगी...डॉक्टर के फ्लैट में हुआ घिनौना कांड, आपबीती सुनाते हुए वो रो पड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कामवाली बाई से दरिंदगी...डॉक्टर के फ्लैट में हुआ घिनौना कांड, आपबीती सुनाते हुए वो रो पड़ी
Sat, 08 Mar 2025 09:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 08 Mar 2025 09:36 AM IST
सार
डॉक्टर के फ्लैट में सिक्योरिटी गार्ड ने कामवाली बाई के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
युवती सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के ताजगंज स्थित ताज रॉयल अपार्टमेंट में बृहस्पतिवार रात एक महिला डाॅक्टर के घर में कार्यरत झारखंड की युवती से दुष्कर्म की घटना हुई। अपार्टमेंट में तैनात सिक्योरिटी गार्ड पर दुष्कर्म का आरोप है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
महिला डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि उन्होंने दिल्ली की एक एजेंसी से युवती को नौकरी पर रखा था। रात 11 बजे युवती कपड़े बदलने के लिए उनके सास-ससुर के फ्लैट में गई थी। मगर, रात 12 बजे तक नहीं लौटी। वह फ्लैट में गईं तो युवती लहूलुहान हालत में खड़ी थी। देखते ही वह बेहोश हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
होश आने पर युवती ने घटना की जानकारी दी। बताया कि फ्लैट में जाते समय सिक्योरिटी गार्ड पवन कुमार मिल गया। फ्लैट में घुस आया और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर बेरहमी से पीटा। एसीपी ताज सुरक्षा सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि आरोपी को शनिवार को जेल भेजा जाएगा।