{"_id":"66b4b1276595acb5a10f2927","slug":"misdeed-with-girl-suddenly-seeing-victim-s-mother-accused-did-this-act-case-filed-2024-08-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: युवती से किया दुष्कर्म...पीड़िता की मां को अचानक देख, आरोपियों ने की ये हरकत; दर्ज हुआ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: युवती से किया दुष्कर्म...पीड़िता की मां को अचानक देख, आरोपियों ने की ये हरकत; दर्ज हुआ मुकदमा
Thu, 08 Aug 2024 05:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 08 Aug 2024 05:21 PM IST
सार
घर में युवती को अकेला देख गांव की ही युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान युवती की मां अचानक घर पहुंच गई। आरोपियों ने जैसे ही महिला को देखा तो उसे धक्का देकर भागे। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने सुनवाई नहीं की। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
युवती का सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कासगंज के सिढ़पुरा क्षेत्र के एक गांव में घर में घुस कर दो आरोपियों ने युवती से दुष्कर्म किया। न्यायालय ने थाना पुलिस को मुकदमा दर्ज कर विवेचना के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
युवती 26 मार्च 2024 को घर पर अकेली थी। उसके माता पिता खेत पर गए हुए थे। आरोप है कि तभी मौका पाकर ग्राम धनसिंह पुर निवासी धर्मेंद्र व नीतेश कुमार घर में घुस गए और उसके साथ दोनों ने दुष्कर्म किया। इस बीच उसकी मां अचानक घर पहुंच गई। मां के आते ही आरोपी भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
जब उनको पकड़ने का प्रयास किया तो वह धक्का मार कर भाग गए। जब इस बात की शिकायत धर्मेंद्र के घर जाकर की गई तो उसके पिता व चाचा ने मारपीट की। जब मामले की शिकायत पुलिस से की गई तो पुलिस ने घटना की प्राथमिकी दर्ज नहीं की और ना हीं कोई मेडिकल कराया।
मामले की तहरीर पुलिस अधीक्षक को भेजी गई लेकिन नतीजा शून्य रहा। युवती की मां ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर न्याय की गुहार लगाई। प्रकरण में थाना पुलिस से आख्या प्राप्त होने को उपरांत पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सिढ़पुरा थाना अध्यक्ष को सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने तथा विहित समय सीमा के अंदर अपनी आख्या न्यायालय में प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं।